फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A bear emerged from the forest and reached the vicinity of Madhotanda town.

Pilibhit News: जंगल से निकला भालू, माधोटांडा कस्बे के निकट तक पहुंचा

Thu, 01 Oct 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 01 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A bear emerged from the forest and reached the vicinity of Madhotanda town.
कलीनगर। जंगल से निकलकर एक भालू खारजा नहर के रास्ते माधोटांडा कस्बे के नजदीक तक पहुंच गया। भालू के खेतों में विचरण करने की जानकारी से आसपास के ग्रामीणों में खलबली मच गई। खेतों की ओर जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि कुछ देर बाद भालू नहर के रास्ते वापस जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन


बताया गया कि भालू जंगल से निकलकर सरदार दीदार सिंह के बाग में पहुंचा। इसके बाद वह नहर के रास्ते आगे बढ़ता हुआ माधोटांडा कस्बे के निकट खेतों तक पहुंच गया। यहां से वह मुन्ने खान के बाग में भी देखा गया। भालू के आबादी के करीब पहुंचने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खेतों में काम करने जाने वाले ग्रामीणों ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भालू दोबारा आबादी की ओर न पहुंच सके और खेतों में जाने वाले लोगों की सुरक्षा बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed