{"_id":"122-99183","slug":"Pilibhit-99183-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की सेवा करना ही मकसद: मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की सेवा करना ही मकसद: मेनका
Pilibhit
Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने रामा कॉलेज में आयोजित शिविर में 567 विकलांगजनों को उपकरण वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह जनपदवासियों की अधिक से अधिक सेवा करना चाहती हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शीघ्र कई नई योजनाएं प्रारंभ की जाएंगी।
एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंची केंद्रीय मंत्री का जिले की सीमा पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ग्राम जतीपुर में उन्होंने महिला प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया और पौधरोपण किया। इसके बाद वह रामा इंटर कॉलेज में आयोजित विकलांग कैंप में पहुंची। यहां डीएम ओएन सिंह ने उनका स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा और जनता के प्यार से मुझे जो पद मिला है उसके द्वारा वह अधिक से अधिक लोगों की सेवा करना चाहती हैं। जनपदवासियों विशेषकर महिलाओं के उत्थान के लिए वह कई नई योजनाएं प्रारंभ करने जा रही हैं। पापड़, मशरूम उत्पादन एवं हस्तशिल्प के अन्य कार्य प्रारंभ कराकर पांच हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले जिले के विकलांगों के लिए कार्य प्रारंभ किया और अपने सहयोगी मंत्री थावरचंद्र गहलौत से विकलांगजनों की सहायता के लिए एक करोड़ की धनराशि जारी कराई। इस धनराशि से एल्मिको के माध्यम से जिले में अब तक चार कैंप लगाकर विकलांगजनों को उपकरण बांटे जा चुके हैं और शीघ्र दो कैंप क्रमश: बहेड़ी और हजारा क्षेत्र में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने जिला पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक सुखवीर सिंह भदौरिया का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विकलांगजनों को ट्राई साइकिल, हेयरिंग एड, व्हील चेयर, बैशाखी एवं अन्य उपकरण प्रदान किए। कार्यक्रम संचालन डॉ. प्रणव शास्त्री ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मपाल वर्मा, संजय सिंह गंगवार, चेयरमैन प्रभात जायसवाल, प्रदीप जायसवाल लल्लन, बाबूराम पासवान, अजय दीक्षित, अशोक भसीन, विजय जायसवाल, डॉ. बांकेलाल गंगवार, रनवीर गंगवार, लोकेश गंगवार, टीटू चौहान, प्रमोद अग्रवाल, गिरीश मिश्रा, एमआर मलिक, रेखा सिंह परिहार, सतनाम बिरदी, सुरजीत सिंह मुन्ना, धर्मेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
.....खाद ला रहे घोड़े को भिजवाया पशुशाला
पीलीभीत। शहर में प्रवेश के दौरान देवहा पुल क्रास करते समय केंद्रीय मंत्री की नजर सामने से खाद के कट्टे और सवारियां ला रहे तांगे पर पड़ी। वजन अधिक होने के कारण घोड़ा ठोकर खा कर गिर गया था। इसे देखते ही केंद्रीय मंत्री ने अपना काफिला रुकवा लिया और कार्यकताओं की मदद से घोड़े को उठवाया। उसके पैर से खून निकलता देख वह बिफर पड़ी और उसे तांगे से हटवाकर देवीपुर स्थित पशु आश्रय स्थल भेजने के आदेश दिए। इस बीच तांगा चालक वहां से फरार हो गया।
केंद्रीय मंत्री को बताई समस्याएं
पीलीभीत। जनपद आगमन पर केंद्रीय मंत्री को बड़ी संख्या में लोगों ज्ञापन सौंपकर समस्याएं बताईं। उपाधि के प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने महाविद्यालय की उपयोगी भूमि पर किए जा रहे अवैध पटान को रुकवाने की मांग की। वहीं, नेहरू पार्क के निकट रोजगार सेवकों ने उनका काफिला रोककर नियमित मानदेय दिलाने की मांग की।