{"_id":"122-93167","slug":"Pilibhit-93167-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैम में नहाने गई छात्रा की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैम में नहाने गई छात्रा की डूबकर मौत
Pilibhit
Updated Tue, 06 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। सहेलियों के साथ शारदा डैम मेें नहाने गई छात्रा की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद छात्रा का शव निकाला। पुलिस को सूचना दिए बगैर छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के ही गांव मटैया लालपुर के तेजेन साना की नौ वर्षीय पुत्री विमला साना गांव रमनगरा में अपने नाना शंभू के घर रहती थी। विमला साना रमनगरा के एक निजी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने पर विमला अपनी सहेलियों के साथ पास स्थित शारदा डैम में नहाने चली गई। इस दौरान विमला पानी में डूब गई। उसे पानी में डूबते देख उसकी सहेलियों ने शोर मचाया। इस पर गांव के तमाम लोग डैम के किनारे जा पहुंचे लेकिन करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जब तक लोगों ने उसे निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।