फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शहर में कुछ यूं घूमा चुनावी चक्र

शहर में कुछ यूं घूमा चुनावी चक्र

Fri, 18 Apr 2014 05:34 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 18 Apr 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे जब बूथों पर वोट डालने की शुरूआत का समय था तब गैस चौराहा के पास एक पथरीली सड़क पर युवाओं का झुंड क्रिकेट खेल रहा था। मौका मिला तो वोट का सवाल हुआ। समूह में शामिल आनंद ने जवाब दिया कि अभी सारा दिन बाकी है पहले खेलेंगे फिर वोट डालेंगे। यहां गली से कुछ सीनियर सिटीजन हाथों में पहचानपत्र थामे पोलिंग स्टेशन की ओर जाते दिखे।
विज्ञापन

करीब आठ बजे छिपियान मस्जिद चौराहा। दिलचस्प नजारा। सड़क पर युवा और बूढे़ तो थे कुछ बीच के उम्र के भी थे। पांच से 15 साल के बच्चे चुनावी उत्सव का पूरा आनंद लेते दिखे। महिलाओं के समूह यह बताने के लिए काफी थे कि हमारे लोकतंत्र में आधी आबादी किसी से पीेछे नहीं हैं। बूथों के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस के जवान लोगों को सड़क छोड़ने के लिए डंडा फटकारते दिखे।
विज्ञापन

नई तहसील समय दस बजे। कुनबे के साथ वोट डालने आए करमतुल्ला से माहौल पर सवाल हुआ तो बोले कि वोट डालकर लौटते तो बात होती है। लौटे से गोलमाल बात करने लगे। इस बीच बगल में खड़े उनके पोते नजाकत ने दादा की पोल खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय शिफाखाना में 10.30 बजे सबसे ज्यादा भीड़ दिखी। यहां पर्दानशीनों समेत अन्य महिलाओं की लाइन लगी हुई थी। वोट डालकर निकली तरन्नुम से चुनावी समीकरण पर बात हुई तो बोली कि इस बार वोटर वोटिंग का रिकार्ड सुधारने का मन बन चुका है।

ड्रमंड इंटर कालेज कैंपस में 11.20 बजे कुछ सरकारी कर्मचारियों और नौजवानों के बीच चल रही बहस भी सुनने लायक रही। इस बहस में सीट का समीकरण, वोटिंग ट्रेंड और फिर रिजल्ट तक की बात थी। इसी बहस में शामिल थी फोन पर वोटिंग परसेंटेज की जानकारी, प्रत्याशियों की संभावित हार जीत के कारण और निवारण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed