{"_id":"122-91446","slug":"Pilibhit-91446-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"करें मतदान, बढ़ाएं पीलीभीत का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करें मतदान, बढ़ाएं पीलीभीत का मान
Pilibhit
Updated Sat, 12 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। संविधान ने हमें वोट की ताकत देकर अपना और देश का भाग्य निर्माण करने का अधिकार दिया है, लेकिन हम इस अधिकार के महत्व को नजरअंदाज कर देते हैं और फिर पांच साल तक व्यवस्था को कोसते रहते हैं। 17 अप्रैल को यह मौका एक बार फिर आपको मिल रहा है। अपने सभी काम छोड़कर आप भी मतदान कर न सिर्फ अपने अधिकार का प्रयोग करें सर्वाधिक मतदान का रिकार्ड बनाकर जिले का मान भी बढ़ाएं। गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए मतदान के दौरान सहारनपुर में 73.43 प्रतिशत का रिकार्ड मतदान दर्ज किया गया। इससे मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयासों को काफी बल मिला है। स्वीप के जिला समन्वयक डॉ नरेन्द्र बत्रा ने बताया चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में रैली, गोष्ठियां एवं जनसंपर्क कर लोगों से मतदान में प्रतिभाग करने का आह्वान किया किया जा रहा है।
2009 में हुआ था 62.2 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव 2009 में जिले में कुल 62.2 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत मतदान हुआ था। उम्मीद है मतदाता रिकार्ड मतदान कर इस बार प्रदेश में पीलीभीत का नाम पहले स्थान पर पहुंचा सकेंगे।
मतदान अधिकार नहीं कर्तव्य है
संविधान ने हमें मतदान का अधिकार दिया है, लेकिन अधिकांश लोग इसका प्रयोग नहीं करते। घर, परिवार, समाज की तरह देश के प्रति भी हम सब का कर्तव्य है। मतदान के माध्यम से हमें अपना कर्तव्य निभाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए।
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत शर्मा-समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब।
व्यवस्था परिवर्तन को वोटिंग जरूरी
घर में बैठकर किसी को कोसना काफी आसान है, लेकिन आज देश की जो दुर्दशा है उसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं। मात्र 10 प्रतिशत मत पाने भी यहां जनप्रतिनिधि बनकर हम पर राज करते हैं। इस व्यवस्था को बदलने के लिए हमें आगे आना चाहिए और मतदान के दिन बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
सतीश जायसवाल, समाजसेवी।
खुद बनाएं अपने भविष्य की तस्वीर
मतदान से केवल हम जनप्रतिनिधि ही नहीं चुनते बल्कि अपने भविष्य की तस्वीर बनाते हैं। मतदान में सहभागिता न करने से हम किसी नेता का नुकसान न कर अपना नुकसान करते हैं। सरकार भी अब मतदाताओं को सुविधाएं दे रही हैं। चुनाव हम सबका अधिकार है और इसे अवश्य करना चाहिए।
संजय अग्रवाल, सीए
डोर टू डोर चल रहा है अभियान
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को डीएम के निर्देशन में अब तक 123 विद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम 48 हजार संकल्पपत्र भरवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त नेहरु युवा केन्द्र के माध्यम से गत चुनाव में कम मतदान वाले बूथों को चिन्हित किए गए हैं। ऐसे सभी चिंहित क्षेत्र में विशेष जागरूकता के तहत डोर टू डोर संपर्क कर मतदान की अपील की जा रही है।
डॉ नरेन्द्र बत्रा-जिला समन्वयक, स्वीप।
जिले में 75 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
जिले में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। संकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं। सभी लोग मतदान वाले दिन सबसे पहला काम वोट डालने का जरूर करें।
ओम नरायन सिंह-डीएम।