{"_id":"122-70160","slug":"Pilibhit-70160-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों मनरेगा मजदूरों को नहीं मिला काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों मनरेगा मजदूरों को नहीं मिला काम
Pilibhit
Updated Tue, 09 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। वित्तीय वर्ष के तीन माह बीत जाने के बाद भी दर्जनों गांवों के हजारों मनरेगा मजदूरों को अब तक एक दिन भी मजदूरी नहीं मिल सकी। वजह ब्लाक की तेरह ग्राम पंचायतों के खातों में अब तक धनराशि नहीं चढ़ी है। इससे मजदूरों में रोष है। हालांकि ब्लाक क्षेत्र में अब तक अन्य ग्राम पंचायतों के मजदूरों को 63380 मानव दिवस कार्य मिल चुका है।
खंड विकास अधिकारी एसएन वर्मा ने बताया कि मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष की शुरुआत में 103.57 लाख रुपये अवशेष था। वित्तीय वर्ष में अब तक 311.71 लाख रुपये प्राप्त हुआ। इसके तहत अधिकांश ग्राम पंचायतों में कार्य कराया गया। 661 प्राकंलन स्वीकृत कराकर 221 लाख रुपये खर्च किया गया। इसमें से 145.27 लाख रुपये के कराए गए कार्यों की फीडिंग का कार्य भी करा लिया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष में अब तक 63380 मानव दिवस को कार्य दिया गया। उधर, ग्राम पंचायत माधोटांडा, नरायनपुर बुजुर्ग, शेरपुरकलां, जटपुरा, जमुनिया, रुद्रपुर, मुझा खुर्द, श्रीनगर, टंडोला, गभिया सहराई, पुरैना ता. महाराजपुर, रमनगरा, चंदिया हजारा ग्राम पंचायत में धनराशि नहीं पहुंची। इससे उक्त ग्राम पंचायतों के कई गांव के हजारों मजदूरों को अब तक एक दिन भी मजदूरी नहीं मिल सकी। इससे मजदूरों में रोष है। एपीओ अजय कुमार ने बताया कि उक्त ग्राम पंचायतों के खातों में धनराशि चढ़वाने को कई बार प्रयास कर अफसरोें से मांग की गई। अब शीघ्र ही धनराशि खातों में पहुंचने की आशंका है। धनराशि खातों मेें पहुंचते ही इन ग्राम पंचायतों में तेजी से कार्य कराया जाएगा। ताकि मजदूरों को निर्धारित दिनों मजदूरी देने के साथ गांवों का विकास तेजी से हो सके।