{"_id":"122-65043","slug":"Pilibhit-65043-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ काटने वालों को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पेड़ काटने वालों को दौड़ाया
Pilibhit
Updated Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। जंगल में लकड़ी काट रहे लोगों को फार्मरों ने दौड़ा लिया। आरोपी दो मारुति कारें मौके पर छोड़कर भाग गए। हरीपुर रेंज की टीम ने मौके से कटी पड़ी सागौन की लगड़ी और कारों को कब्जे में लिया है। बरामद एक कार सपा कार्यकर्ता की बताई जा रही है।
गांव कुरैया के समीप हरीपुर रेंज का कुछ टुकड़ा गदियाना जंगल के नाम से है। जंगल में रात चोरों के पेड़ काटने की आहट पर परेशान फार्मरों ने शोर-शराबा कर चोरों को दौड़ा लिया। फार्मरों को आता देख आरोपी चोर मौके पर अपनी दो कारें छोड़कर भाग गए।
सूचना पर हरीपुर रेंजर जगन्नाथ प्रसाद ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों मारुति कारों और सागौन की लकड़ी कब्जे में ली है। उन्होंने बताया कि कार सवार जंगल से पेड़ काटकर चोरी करने आए थे। उन्होंने बताया कि दोनों कारों पर पांच लोगों के होने की जानकारी लगी है। इसमें से दो गांव गोरा के हैं। गांव के नफीस और चांद मोहम्मद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।