फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सुपरवाइज के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

सुपरवाइज के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 12 Mar 2013 05:32 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 12 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। आधार कार्ड धीमी गति से बनाने, खामियों की शिकायत पर अभद्रता करने पर लोग भड़क उठे। सोमवार को ग्रामीणों ने सुपरवाइजर के विरोध में प्रदर्शन कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं टीम के सुपरवाइजर का कहना था कि साफ्टवेयर न होने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

सोमवार को राम मनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज में आधार कार्ड बनवाने पहुंचे लोगों ने टीम पर धीमी गति से आधार कार्ड बनाने, तमाम खामियां करने और इसकी शिकायत करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए वकील संजीव वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आधार कार्ड बनाने वाली टीम के खिलाफ कार्रवाई और दूसरी टीम लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

नीरज वर्मा और सौरभ का कहना है कि उनके मोहल्ले में मनोज बिहारी नाम से कोई गली नहीं है। आधार कार्ड में उक्त गली का नाम होने की शिकायत करने पर टीम के लोगों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। ब्रहमदेव ने बताया कि उनकी जन्म तिथि 1968 है। जबकि आधार कार्ड में उनकी पुत्री प्रियंका की जन्म तिथि 1959 डाल दी गई। इसकी शिकायत पर टीम के लोगों ने एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में नरायन लाल, रामऔतार, मथुरा प्रसाद, सौरभ वर्मा, नीरज वर्मा, राजेश सिंह, मुन्ना लाल, अरविंद कुमार, ब्रहमदेव, देवीशरन, रामकुमार, अलीदत्त, पप्पू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed