फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फर्जी धान खरीद पर चार के खिलाफ रिपोर्ट

फर्जी धान खरीद पर चार के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
माधोटांडा। फर्जी धान खरीद मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच के बाद डिप्टी आरएमओ ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

धान खरीद में अधिकांश धान खरीद केंद्रों पर किसानों का धान नहीं तोला गया। पूरे सीजन किसान धान बिक्री को परेशान रहे। धान खरीद न होने पर कई बार किसानों ने प्रदर्शन किया और अफसरों से धान खरीद कराने की मांग की, लेकिन अधिकांश धान खरीद केंद्रों से मानक के अनुसार धान न होने का तर्क देकर किसानों को टरकाया जाता रहा। क्षेत्र के दो धान खरीद केंद्रों पर फर्जी खरीद होने की शिकायत पर एसडीएम ने छापा मारकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण रिपोर्ट उच्च अफसरों को भेजी गई। जांच के बाद डीएम ने आरोपी धान माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश डिप्टी आरएमओ को दिए थे। पुलिस ने बताया कलीनगर के 23 और देवीपुर के आठ किसानों के नाम फर्जी धान खरीद करना दिखाया गया था। जांच में किसानों का धान खरीदना नहीं पाया गया। पुलिस ने बताया कि जिला विपणन अधिकारी राजेश कुमार की ओर से दीपक, कमलेश कुमार, बलविंदर सिंह, मुकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी आदि की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed