{"_id":"122-59280","slug":"Pilibhit-59280-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा
Pilibhit
Updated Tue, 22 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर से ट्रक के परखचे उड़ गए। ट्रेन का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में गन्ना भरा था जो ट्रैक पर बिखर गया। ट्रक से बमुश्किल निकाले गए ड्राइवर को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गन्ने को ट्रैक से हटवाने और इंजन की मरम्मत हो जाने पर करीब एक घंटा बाद ट्रेन पीलीभीत को रवाना की जा सकी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार ऐशबाग से बरेली जाने वाली 52338 अप पैसेंजर ट्रेन पूरनपुर रेलवे स्टेशन से 12.01 बजे शाहगढ़ के लिए रवाना हुई थी। दोनों स्टेशनों के बीच पड़ने वाली प्रसादपुर हॉल्ट पर रुककर शाहगढ़ के लिए ट्रेन रवाना हो ही पाई थी कि सहायक चालक सुखदेव रब्बानी ने रेलवे फाटक 183/ सी और किलोमीटर 234/2-3 के समीप दोपहर करीब सवा 12 बजे क्रॉसिंग पर गन्ना भरा ट्रक देखा। हार्न देने के बाद भी ट्रक नहीं हटा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन ट्रेन ट्रक से टकरा ही गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखचे उड़ गए। ट्रक केबिन के समीप से दो टुकड़ोें में बंट गया। ट्रेन के इंजन की आगे की लाइटें टूट गईं। रनिंग प्लेटे, हाथ राड और प्रेशर का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक का पिछला हिस्सा घूमकर ट्रेन से जा टकराया। ट्रेन मेें गन्ना फंस गया। ट्रक का चालक वाहन में ही फंस गया। उसे बमुश्किल निकाला जा सका। थाना गजरौला के गांव पिपरिया भजा निवासी 38 वर्षीय चालक कांता प्रसाद को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ने बताया कि वह पूरनपुर क्षेत्र के रंपुरा फकीरे क्रय केंद्र से गन्ना भरकर पीलीभीत की एलएच चीनी मिल जा रहा था।