{"_id":"122-58962","slug":"Pilibhit-58962-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक के बल पर महिला से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक के बल पर महिला से दुराचार की कोशिश
Pilibhit
Updated Thu, 17 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने पौनिया के बल पर घर में घुसकर विवाहिता से दुराचार की कोशिश की। शोरशराबे पर आसपास के लोग जमा हो गए और उसकी बंदूक छीन ली। पीड़ित ने थाने जाकर बंदूक पुलिस को सौंप दी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विवाहिता ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना न्यूरिया क्षेत्र की एक विवाहिता ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि उसका देवर बरेली में एक अस्पताल में भर्ती है। 13 जनवरी को घर के लोग देवर को देखने बरेली गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे गांव खरौसा का एक युवक पौनिया समेत घर घुस आया और छेड़छाड़ कर दुराचार करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। ससुर ने बंदूक छीन ली। इसी बीच आरोपी मौका पाकर भाग निकला। पीड़ित ससुर संग थाने गई और बंदूक और तहरीर पुलिस को दी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसपी अमित वर्मा ने कार्रवाई करने के निर्देश एसओ को दिए हैं।
कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
बिलसंडा। गांव परेवा तुर्राह निवासी एक ग्रामीण की पत्नी ने कोर्ट में दी गई अर्जी में कहा है कि 28 नवंवर को अपरान्ह करीब 4 बजे गांव के ही सुशील कुमार, पप्पू और शिवराज शराब के नशे में धुत्त होकर उसके घर में घुस आए और अश्लील हरकतें कर दुराचार की कोशिश की। मौके पर मौजूद पति ने जब बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें लात घूसों से पीटा, जिससे वह घायल हो गए। आरोपियों ने तमंचे से फायर भी किया। महिला का कहना है कि तहरीर थाने पर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मजबूरन उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुराचार का प्रयास और जान लेवा हमले के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।