{"_id":"122-57706","slug":"Pilibhit-57706-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामा मस्जिद प्रबंध समिति सचिव ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामा मस्जिद प्रबंध समिति सचिव ने मांगी माफी
Pilibhit
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जामा मस्जिद में शूटिंग के मामले को हराम करार दिए जाने के शहर मुफ्ती के फतवे के बाद प्रबंध समिति के सचिव ने शुक्रवार की नमाज से पूर्व जामा मस्जिद में सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए खुदा के हुजूर में तौबा कर ली।
पिछले दिनों जामा मस्जिद में हुई शूटिंग का मामला काफी तूल पकड़ गया था। शहर के कुछ लोगों ने शहर मुफ्ती से इस बाबत फतवा मांगा था। फतवे में मस्जिद में शूटिंग को हराम करार देते हुए माफी मांगने और तौबा करने की ताकीद की गई थी। इस पर शुक्रवार को
नमाज से पहले जामा मस्जिद प्रबंध समिति के सचिव सिराज बहादर खां ने सैकड़ों नमाजियों के सामने कहा कि राजखान ने उनसे जामा मस्जिद की मूवी बनाने की इजाजत मांगी थी। उन्होंने शूटिंग की बात नहीं कही थी। उन्होंने मूवी बनाने की इजाजत दी थी। उनसे जो गलती हुई उस पर वह माफी मांगते हैं और खुदा के हुजूर में तौबा करते हैं। नमाज से पहले शाही इमाम मौलाना इजहार अहमद खां बरकाती ने कहा कि उन्हें मस्जिद में शूटिंग की कोई जानकारी नहीं थी। न ही उन्होंने किसी को इसकी इजाजत दी। उनके वालिद की तबियत खराब होने की वजह से वह अपने घर गए हुए थे। इसी बीच उनके वालिद का इंतकाल भी हो गया।
विज्ञापन
00
शहर मुफ्ती का कोई जानशीन नहीं: फरजान
शहर मुफ्ती हजरत मौलाना मासूम रजा खां के बेटे मोहम्मद फरजान रजा खां ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि उनके वालिद ने किसी भी शख्स को नायब मुफ्ती या अपना जानशीन नहीं बनाया है। पूर्व में भी इस बात को सार्वजनिक किया जा चुका है। उन्होंने कहा है कि किसी भी मजहबी मामलात में उनके वालिद की मोहर और दस्तखत के बगैर मुफ्ती की ओर से किसी भी बयान का प्रकाशन न किया जाए।