{"_id":"122-55642","slug":"Pilibhit-55642-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्तकी को स्टेज से खींचने पर मारपीट, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्तकी को स्टेज से खींचने पर मारपीट, भगदड़
Pilibhit
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
घुंघचाई। डांस पार्टी में नर्तकी को स्टेज से खींचने पर कुछ लोगों ने दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट पर डांस पार्टी देख रहे लोगोें मेें भगदड़ मच गई। पुलिस ने बमुश्किल विवाद शांत कराकर दुबारा डांस पार्टी को शुरू कराया।
मालूम हो कि बसपा के शासन काल में नौटंकी और डांस पार्टियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस बार जिले के मेलों में नौटंकियों के अलावा डांस पार्टियों का भी प्रदर्शन हुआ। इधर, कसगंजा मेले में रात डांस पार्टी में शराब के नशे मेें धुत्त दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। नर्तकी को रुपये देने के साथ युवकों ने उसे स्टेज से नीचे खींचकर अश्लीलता की। इससे गुस्साए अन्य दर्शकों ने युवकों की जमकर धुनाई कर डाली। मारपीट पर अन्य दर्शकोें दहशत के चलते भागना शुरू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल विवाद शांत कर दुबारा डांस पार्टी को चालू करा दिया।