फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तीन लोगों की मौत -- आसाम चौराहा, न्यूरिया और बीसलपुर में दुर्घटनाएं

तीन लोगों की मौत -- आसाम चौराहा, न्यूरिया और बीसलपुर में दुर्घटनाएं

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



सिटी रिपोर्टर
पीलीभीत। रविवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। आसाम चौराहा के निकट पिकप वाहन ने एक मजदूर को रौंद दिया। न्यूरिया क्षेत्र में मैजिक के पेड़ से टकराने से 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बीसलपुर में डनलप से टकराकर बाइक सवार व्यापारी की मौत हो गई। हादसों में मौतों से इलाकों में गम छा गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हादसा-एक
आसाम चौराहे पर साइकिल सवार को पिकप ने रौंदा
थाना सुनगढ़ी के गांव रूपपुर कमालू निवासी मूलचंद्र का 19 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर शहर की एक राइस मिल पर मजदूरी करता है। शनिवार की रात वह साइकिल से राइस मिल जा रहा था। आसाम चौराहे के पास मंडी समिति के निकट सामने से आ रही पिकप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पिकप को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

हादसा-दो
पेड़ से टकराई मैजिक, किशोर की मौत, मां घायल
नौरंगाबाद थाना नवाबगंज बरेली निवासी प्रेमपाल भाई दूज पर अपनी पत्नी मनकोरा देवी, पुत्र सर्वेश और पुत्री बविता को लेकर ससुराल ग्राम गिधौरा थाना न्यूरिया आए थे। रविवार की सुबह करीब 11 बजे विवाहिता का भाई अपनी मैजिक से सभी को छोड़ने पीलीभीत आ रहा था। रास्ते में औरैया मजार के निकट मैजिक की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 10 वर्षीय सर्वेश और उसकी मां मनकोरा को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा-तीन
डनलप की टक्कर से व्यापारी की मौत, दो घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी 22 वर्षीय लोकेश शर्मा की कसबा टिकरी में दुकान है। शनिवार की रात लगभग नौ बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से गांव लौट रहे थे। बाइक पर उसका भाई मुकेश कुमार और गांव का ही विपिन भी सवार था। रास्ते में पकड़िया मंगली मोड़ पर सामने से आ रहे डनलप से बाइक टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। गंभीर रूप से घायल लोकेश ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घर कोहराम मच गया। लोकेश का विवाह पांच माह पूर्व ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed