{"_id":"122-55138","slug":"Pilibhit-55138-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा गहराया तो फेल हो जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा गहराया तो फेल हो जाएगी पुलिस
Pilibhit
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सर्दी में घना कोहरा पुलिस के लिए एक चुनौती है। वजह है रात के घने कोहरे में इलाके की गश्त करना मुश्किल होता है, जबकि इस समय बदमाशों की पौ-बारह होती है। जिले की पुलिस के पास कोहरे की समस्या से निबटने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं हैं। नतीजतन कोहरा गहराया, तो पुलिस व्यवस्था फेल हो जाएगी।
जी हां, इसमें कोई हैरत की बात नहीं, बल्कि यह सौ फीसदी सच है कि कोहरे से निबटने को आज तक पुलिस महकमा कोई खास इंतजाम नहीं कर पाया है। सर्दी के मौसम में सड़कों, मुहल्लों और गांवों में लोगबाग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं तथा रात भी बड़ी होती है, जिससे हर तरफ सन्नाटा रहता है। इसका लाभ उठाकर बदमाश घटनाओं को अंजाम देते हैं। यही वजह है सर्दी के मौसम में पुलिस को गश्त व्यवस्था चुस्त - दुरुस्त करनी पड़ती है, लेकिन घना कोहरा उसके लिए एक चुनौती बन जाता है। बदमाशों को पीछा करने और उन्हें दबोचने में घना कोहरा जहां बाधा बन जाता है, वहीं कई बार हाथ लगा बदमाश भी इस मौसम का लाभ उठाकर भाग जाता है।
ऐसे में कोहरा गहराते समय पुलिस महकमे के पास ऐसे संसाधन होने चाहिए, जिससे उसकी गश्त व्यवस्था प्रभावित न हो, लेकिन महकमे ने इस मौसम से निबटने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं। यहां तक कि कई थानों के वाहन बूढ़े होकर उम्र पार कर चुके हैं, जिनके सहारे पुलिसिंग हो रही है। नतीजतन कोहरा गहराते ही पुलिस व्यवस्था फेल होना तय है।
विज्ञापन
बाक्स
घने कोहरे से इन घटनाओं में होता है इजाफा
अपराध : चोरी, डकैती, लूट और राहजनी।
दुर्घटना : सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी।
मौतें : शराब पीकर गिरने से मर जाते हैं लोग। काल के गाल में समा जाते हैं पशु।
बाक्स
क्या होने चाहिए इंतजाम
घने कोहरे में पेट्रोलिंग के लिए थाने की जीप में फाग लाइट लगी होनी चाहिए। प्रत्येक थाने में कोबरा लाइट उपलब्ध कराई गईं थीं, जिसे दुरुस्त रखने एसओ की जिम्मेदारी है। हकीकत में पुलिस वाहनों में फाग लाइट खराब हो चुकी हैं या फिर हैं ही नहीं। कोबरा लाइट भी अधिकांश थानों में धूल खा रही हैं।
बाक्स
इस तरह होती है सर्दी में गश्त
थाने की जीप, उस पर सवार सिपाही और होमगार्ड सड़क किनारे वाहन खड़ा कर लेते हैं। बस इसी पर उनकी गश्त होती रहती है।
बाक्स
क्या कहते हैं पुलिस मुखिया
पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा का कहना है कि कोहरे में गश्त व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सरकारी जीपों में फाग लाइटें लगाने का निर्देश दिया गया है तथा थाने पर कोबरा लाइट भी प्रदान की गई है, जो कोहरे के दौरान काफी उपयोगी होती है। इसके अलावा गश्त व्यवस्था चुस्त - दुरुस्त करने के लिए वह खुद चेकिंग कर रहे हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित एसओ पर कार्रवाई की जाएगी।