{"_id":"122-55056","slug":"Pilibhit-55056-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरकर वृद्धा की मौत
Pilibhit
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव चांदूपुर की 70 वर्षीय सुशीला देवी सोमवार को अपने घर छत पर किसी कार्य से गईं थी। इस दौरान आंगन में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में पीलीभीत के डाक्टरोें ने उनको बरेली ले जाने की सलाह दी। बरेली ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत पर उनके परिजनों में कोहराम मच गया। बुजुर्ग की मौत पर गांव में दीपावली पर्व पर गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गमगीन माहौल में वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन