{"_id":"122-54850","slug":"Pilibhit-54850-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ के लिए युवती का एसपी आवास पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसाफ के लिए युवती का एसपी आवास पर धरना
Pilibhit
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर अस्मत लूटने वाले आरोपी की गिरफ्तारी और उसका निकाह रुकवाने की मांग को लेकर युवती शनिवार को परिजनों के साथ एसपी बंगले के बाहर धरने पर बैठ गई। सीओ सिटी के कार्रवाई के आदेश के बाद धरना समाप्त किया।
गजरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के गांव मानपुर हटुआ निवासी सजातीय अकरम शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल से शारीरिक शोषण करता रहा। छह माह पूर्व वह गर्भवती हो गई। शादी का दबाव बनाने पर उसे बहला फुसलाकर गर्भपात करा दिया। युवक के पिता ने इसी बीच उसका रिश्ता शहर कोतवाली के एक गांव की युवती से तय कर दिया और निकाह की तारीख 11 नवंबर यानी रविवार निश्चित कर दी। इस पर इसने सात नवंबर को गजरौला पुलिस को तहरीर दी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने अधिकारियों के हस्तक्षेप पर आठ नवंबर को दुराचार की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन पुलिस न तो उसे गिरफ्तार कर रही है और न ही निकाह रुकवाने कोई कार्रवाई की। पुलिस आरोपी युवक को संरक्षण दे रही है। गिरफ्तारी और रविवार को होने वाले निकाह को रोकने की मांग को लेकर युवती परिजनों के साथ शनिवार को एसपी बंगले पहुंची और धरने पर बैठ गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने परिजनों से वार्ता की और एसओ गजरौला को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर निकाह रोके जाने के आदेश दिए। सीओ के आदेश के बाद करीब दो घंटे चला धरना समाप्त कर दिया।
0
मुझे न्याय दिला दो एसपी साहब!
सीओ सिटी जब एसपी आवास पहुंचे और पीड़िता के भाई से पूछताछ कर रहे थे। इसी बीच वह पूरी बात बताते हुए फफक कर रो पड़ा। उसने सीओ के पैर पकड़ लिए और निकाह रुकवाने और गिरफ्तारी के लिए गिड़गिड़ाने लगा।