{"_id":"122-54847","slug":"Pilibhit-54847-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में वाहन चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में वाहन चालक की हत्या
Pilibhit
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर/ दियोरियाकलां। प्रेम प्रसंग में टाटा मैजिक चालक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। गला और लिंग कटा था। सिर पर भी बेरहमी से प्रहार किए गए थे। मृतक के पिता ने बेटे की प्रेमिका और उसके ममेरे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली दियोरिया क्षेत्र के गांव मकरंदापुर से मुड़िया जाने वाले मार्ग पर शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने खून से सना शव देखा। यह खबर कुछ देर में ही पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। सूचना पर दियोरिया पुलिस भी पहुंच गई। तलाशी में मृतक की जेब से बरामद ड्राइविंग लाइसेंस से स्पष्ट हुआ कि मृतक थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी 35 वर्षीय सत्यपाल राजपूत है। पुलिस ने मौके से मृतक की बाइक, चप्पलें और टूटी पड़ी चूड़ियां कब्जे में ली हैं। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर आ गए और शव देखकर रोने बिलखने लगे। मृतक के पिता राजाराम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र शुक्रवार की शाम बीसलपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात नहीं लौटा तो वह लोग यह समझ रहे थे कि रिश्तेदारी में रुक गया होगा, लेकिन सुबह हत्या की खबर आई। तहरीर में लिखा है कि बेटे का बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बौनी की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर उसके ममेरे भाई ने कई बार सत्यपाल को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पिता के संदेह के आधार पर प्रेमिका और उसके ममेरे भाई को नामजद कर पुलिस ने उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों फरार बताए गए हैं। इधर, मृतक की पत्नी पप्पी को रो-रोकर बुरा हाल है।
00
यह था मामला
प्रभारी कोतवाल लक्ष्मी नारायण ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मृतक सत्यपाल का बौनी की युवती से लंबे अर्से से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो उसके घरवालों को नागवार गुजरता था। ममेरे भाई की चेतावनी का भी सत्यपाल पर असर नहीं पड़ा और पिछले सप्ताह ही वह युवती को लेकर कहीं चला गया था। चार दिन पहले ही युवती घर वापस आई थी, तबसे उसका ममेरा भाई सत्यपाल को तलाश रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को आज ही लगी है।
विज्ञापन
00
....और पापा के साथ मेला नहीं जा सका सजल
मृतक सत्यपाल का तीन वर्षीय पुत्र सजल शुक्रवार की शाम बीसलपुर के मेले में खिलौने खरीदने की आस लगाए सो गया था। दरअसल सजल अब तक बीसलपुर के मेले में खिलौने खरीदने नहीं जा पाया था। उसने अपने पापा सत्यपाल से कई बार मेला चलने को कहा, लेकिन सत्यपाल हर बार टालता रहा। शुक्रवार की शाम सजल मेला चलने की जिद पर अड़ गया था, जिस पर सत्यपाल ने एक जरूरी काम निपटाने के बाद हर हालत में मेला ले चलने का सजल को आश्वासन दिया था। आश्वासन पाकर सजल नए कपड़े पहनकर प्रतीक्षा करते ही सो गया था।
00
बुढ़ापे में छिन गया सहारा
मृतक सत्यपाल के पिता राजाराम का बुढ़ापे में एक तरह से सहारा छिन गया है। सत्यपाल राजाराम के चार पुत्रों में दूसरे नंबर का पुत्र था। राजाराम का सबसे बड़ा पुत्र वीरपाल, तीसरे नंबर का पुत्र अरविंद कुमार और चौथे नंबर का पुत्र सर्वेश कुमार अपने पिता से अलग रहते थे। सत्यपाल ही अपने पिता के साथ रहता था। राजाराम भी अपने चारों पुत्रों में सत्यपाल को ही सबसे ज्यादा प्यार करते थे।