फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वाटर कूलर की तरह निकलेगा मटके से पानी

वाटर कूलर की तरह निकलेगा मटके से पानी

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। भीषण गर्मी से राहत पाने को ठंडे पानी से भला कौन इंकार कर सकता है। पानी अगर मटके का हो तो बात ही निराली है। फ्रिज से वंचित लोगों के लिए मटके का पानी ही गर्मी से राहत दिलाने का अच्छा साधन माना जाता है। आधुनिकता का बोलबाला अब मटकों पर भी नजर आने लगा है। लोग टोंटी युक्त मटके अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

मटके के पानी को यूं ही पसंद नहीं किया जाता। इस पानी में ठंडक के साथ ही सोंधापन और शुद्धता अधिक पाई जाती है। कई लोग फ्रिज होते हुए भी मटके का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग सुराही पसंद करते हैं। वजह यह कि सुराही से पानी लेना मटके के मुकाबले अधिक आसान होता है, लेकिन सुराही बहुत अधिक समय तक पानी को ठंडा नहीं रख पाती। इसलिए लोगों का ध्यान मटके पर अधिक रहता है। ग्राहकों की मंशा भांप कुम्हारों ने भी दिमाग लगाकर मटके को नए लुक में पेश किया है। वाटर कूलर में लगने वाली टोंटी को मटके में फिट करने से मटके की बिक्री भी काफी बढ़ गई है और इसकी कीमत भी।
विज्ञापन

मटका बनाने वाले राज कुमार का कहना है कि पहले मटके कम बिक पाते थे और सुराही की मांग अधिक रहती थी। इसलिए सुराही के कारीगर भी मंहगे हो गए हैं। लोग सुराही की लागत देने में आना कानी करते हैं। इससे बचने के लिए मटके में नई तकनीक अपनाने की कोशिश की। सफलता मिली तो बाजार में उतार दिए। उनका कहना है कि पहले की अपेक्षा मटके की बिक्री में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed