{"_id":"1-41125","slug":"Pilibhit-41125-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिंशन युवक को मारी गोली, घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिंशन युवक को मारी गोली, घायल
Pilibhit
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। बोरिंग से पानी देने से मना करने से नाराज तीन युवकों ने ग्राम मझिगवां निवासी 24 वर्षीय युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आरोपी तीनों युवक परिवार के ही बताए जाते हैं।
ग्राम मझिगवां निवासी महेश कुमार गंगवार ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों को खेत में लगी बोरिंग से पानी देने से इंकार कर दिया था, जिससे परिवार के लोग रंजिश मानने लगे। बुधवार की देर शाम साढ़ आठ बजे 24 वर्षीय मनोज कुमार गंगवार अपने घर के दरवाजे पर खड़ था। तभी परिवार के तीन युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके बाएं कंधे में जा धंसी। गोली की आवाज सुनते ही सनसनी फैल गई। परिजनों में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।