{"_id":"1-41012","slug":"Pilibhit-41012-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजात न पेश करने तक यथा स्थिति: सिटी मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजात न पेश करने तक यथा स्थिति: सिटी मजिस्ट्रेट
Pilibhit
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला छोटा खुदागंज में स्थित तकिया कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे के प्रयास को लेकर चल रहे विवाद की एक बैठक सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में शहर कोतवाली में हुई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ने कागजात पेश न करने तक दोनों पक्षों से यथा स्थिति बनाए रखने केआदेश दिए हैं।
मालूम हो कि तकिया कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे के प्रयास को लेकर माह भर से विवाद चला रहा है। इस विवाद के निपटारे के लिए मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट डॉ एमएम खान ने दोनों पक्षों की एक बैठक शहर कोतवाली में बुलाई थी। बैठक में दोनों पक्षों से जब कागजाम अधिकारियों ने मांगे तो कोई उपलब्ध नहीं करा सका। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में अंतोगत्वा मामला कागजातों पर आकर टिक गया। दोनों पक्ष कोई भी कागजात अधिकारियों को नहीं दिखा सके। इस पर सिटी मजिस्ट्रट में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए कागजात पेश न करने तक मौके पर यथास्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक में तहसीलदार, सीओ सिटी दिनेश कुमार शर्मा, लेखपाल के अलावा अफजाल हुसैन, शाहिद रजा, युसुप मलिक इरशाद, डॉ संतराम, कंधई समेत दोनों पक्षों से तमाम लोग मौजूद रहे।