{"_id":"1-41003","slug":"Pilibhit-41003-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तहसीलवार क्रय केन्द्रों पर ही गेहूं बेचेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तहसीलवार क्रय केन्द्रों पर ही गेहूं बेचेंगे किसान
Pilibhit
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी समिति स्थित आरएफसी के गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं न तुलने की समस्या का मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद पटाक्षेप हो गया। तय किया कि अब तक मंडी में जितनी ट्रालियां आ चुकी हैं उनकी तोल आरएफसी के केंद्र पर होगी। इसके बाद तहसील स्तर पर ही गेहूं खरीद व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
क्रय केंद्र पर पूरनपुर के विभिन्न गांवों से किसान ट्रॉलियों में गेहूं लेकर मंडी समिति स्थित आरएफसी के केन्द्र पर आ रहे थे। इस बीच विकास खंड अमरिया क्षेत्र के किसान भी इसी केंद्र पर गेहूं लाने लगे। हालांकि मंडी समिति में अन्य एजेंसियों के 13 क्रय केंद्र और भी हैं। किसानों का आरोप था कि उनका गेहूं तोलने के बजाए व्यापारियों का गेहूं तोला जा रहा था। आरएफसी केंद्रों पर तैनात एसएमआई जेपी सिंह व महिपाल सिंह इन आरोपों को खारिज कर रहे थे। उनका कहना था कि गेहूं का उठान न होने के कारण समस्या आ रही है। इस झंझट के चलते दोनों केंद्रों पर तोल बंद करनी पड़ी। इधर, अमरिया क्षेत्र के कई किसानों ने पूरनपुर के किसानों की बढ़ती संख्या के कारण उनका गेहूं न तुलने की खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद से की। इस पर उन्होंने एडीएम को तहसील स्तरों पर गेहूं की खरीद व्यवस्था बनाने के आदेश दिए। इस क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ एम एम खान ने सभी एसडीएम को पत्र जारी करते हुए कहा कि तहसील पूरनपुर के किसानों का गेहूं पीलीभीत मंडी समिति में आने से सदर तहसील क्षेत्र के किसानों को अपना गेहूं बेचने में असुविधा हो रही है। पत्र में कहा गया कि अपनी अपनी तहसीलों के किसानों को तहसील क्षेत्र में ही गेहूं बेचने को प्रेरित करें। मंगलवार को तीसरे दिन भी तोल न होने पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री खान ने मंडी समिति पहुंच कर किसानों से वार्ता की। तय हुआ कि मंडी में अब तक जितनी ट्रालियां आ चुकी हैं उनका गेहूं तोल लिया जाए।