{"_id":"1-41002","slug":"Pilibhit-41002-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में लुट गया मुसाफिर जहरखुरानी गिरोह ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में लुट गया मुसाफिर जहरखुरानी गिरोह ने बनाया निशाना
Pilibhit
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। रुहेलखंड डिपो की बस में सवार हुए यात्री को रास्ते में जहरखुरान गिरोह ने निशाना बनाते हुए उसका सारा सामान पार कर दिया। पीलीभीत पहुंचने पर यात्री को बेहोश देख बस के परिचालक ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रुहेलखंड डिपो की बस में दिल्ली से 19 वर्षीय युवक पीलीभीत के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में उसे जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। परिचालक चंद्रलोक ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की जेब से मिले एक पर्चे पर नसीर निवासी हर्रायपुर लिखा मिला, जिसमें पता लगाने पर यह मालूम हुआ कि हर्रापुर अमरिया क्षेत्र में है। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद यहां परिजन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि जम्मू में थ्रेसर बनाने की कंपनी में काम करता है। तीन माह से घर नहीं आया था। अब छुट्टी मिली, तब यहां आ रहा था।