{"_id":"1-40729","slug":"Pilibhit-40729-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय की बोर्ड परीक्षाएं: ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय की बोर्ड परीक्षाएं:
Pilibhit
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा पांच और आठ की परीक्षाएं शनिवार को शुरू हो गईं। परीक्षा केन्द्रों पर किताबें सामने रख कर नकल की गई। इससे इन परीक्षाओं के महत्व पर सवालिया निशान लगा है। सभी को पास करने के सरकार के फरमान को देखते हुए परीक्षकों ने भी इस तरफ से आंखें मूंद ली हैं।
शनिवार को प्रथम पाली में कक्षा पांच की हिंदी और द्वितीय पाली में कला और कक्षा आठ की क्रमश: हिंदी साहित्य एवं व्याकरण और चित्रकला संगीत व वाणिज्य की परीक्षा थी। प्राथमिक विद्यालय बिलगवां में कक्षा पांच के पंजीकृत 24 में से 21 बच्चे एक कक्ष में परीक्षा दे रहे थे। सभी बच्चे किताबों को सामने रख कर नकल करने में व्यस्त थे। कक्ष निरीक्षक बाहर बरामदे में आराम फरमा रहे थे।
कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका उदिता अग्रवाल ने बताया कि प्रधानाध्यापिका परमेंद्र कौर अवकाश पर हैं। नकल के बाबत पूछे जाने पर बरामदे में मौजूद स्टाफ ने बच्चों को फटकार लगा कर अपना दायित्व पूरा कर दिया। इसी परिसर में संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कमला सी पाल भी अवकाश पर थीं। कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका रेखा अग्रवाल ने बताया कि कक्षा आठ में पंजीकृत 63 में से 60 बच्चे परीक्षा में उपस्थित थे। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देशनगर में कक्षा पांच में पंजीकृत सभी 10 परीक्षार्थी मैडम के सहयोग से परीक्षा दे रहे थे। दरअसल परीक्षा में किसी भी बच्चे को अनुत्तीर्ण न करने के सरकार के फरमान को देखते हुए भी शिक्षकों ने आंखें मूंद ली हैं और परीक्षा मखौल बन कर रह गई है।
विज्ञापन
इंसेट
और नहीं खुली वेबसाइट
परीक्षाओं की शुरूआत ही अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने सभी बीएसए को पत्र भेज कर कहा कि मॉडल प्रश्नपत्र विभाग की वेबसाइट पर लोड किए गए हैं। इससे प्रश्नपत्र तैयार कर लें। परीक्षा का दिन आ गया और वेबसाइट ही नहीं खुली। शिक्षकाें ने अपने स्तर से प्रश्न प्रपत्र तैयार कर परीक्षाएं शुरू कराई।
इंसेट
मामला सामने आने पर होगी कार्रवाई: बीएसए
कक्षा आठ तक के बच्चों से किसी भी प्रकार का शुल्क लेना प्रतिबंधित है। प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं, टेबुलेशन सीट और अंक तालिकाओं की व्यवस्था किस मद से की गई है, इस बाबत बीएसए आरके सिंह ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। नकल के बाबत उन्होंने बताया कि मामला प्रकाश में आने पर कार्रवाई की जाएगी।