फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली और पानी का संकट बढ़ने से हाहाकार मचने लगा है। नगर में आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। वहीं देहात क्षेत्र का और भी बुरा हाल है। गांव करेली में विद्युत उपकेन्द्र स्थापित है, लेकिन वहां के लोगों को ट्रांसफार्मर न बदले जाने की वजह से काफी समय से आपूर्ति ही नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से लोगों को गर्मी में बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बिजली की समुचित आपूर्ति न मिलने की वजह से लोगों को न तो दिन में चैन मिल पाता है और न ही रात में सही ढंग से नींद ही ले पाते हैं। ऐसी स्थिति में लोग परेशान हैं। नगर में तो जनरेटर से बिजली मिलने की वैकल्पिक व्यवस्था है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में लोग बिजली के ही सहारे हैं। उधर जितनी आपूर्ति मिल रही है उस अवधि में भी बार-बार ट्रिपिंग होती है इतना ही नहीं लोवोल्टेज की समस्या से भी जूझना पड़ता है। उधर बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के चलते नगर की पेय जलापूर्ति भी लड़खड़ गई है। लोग परेशान हैं कि आखिर गर्मी में किस तरह जिएं।
विज्ञापन

वर्जन
आकस्मिक कटौती उनके हाथ में नहीं है। वह तो ऊपर से ही की जाती है। यहां से केवल लोकल फाल्टों पर काबू पाया जा सकता है। गांव करेली में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए डिमांड की गई है। उम्मीद है कि शीघ्र ही मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार झा, अवर अभियंता-बिलसंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed