{"_id":"1-40630","slug":"Pilibhit-40630-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने बोर्ड सचिव को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने बोर्ड सचिव को भेजी रिपोर्ट
Pilibhit
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्र पर ठेके पर चल रही सामूहिक नकल के मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को डीआईओएस ने माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ के सचिव को भेजी है। साथ ही उन्होंने कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. निधि अग्रवाल को नया केन्द्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिया है।
बता दें कि दो अप्रैल से संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। नगर के इस कॉलेज में गांव सिंधौरा खरगपुर के भगवती दुर्गा संस्कृत विद्यालय, बकैनिया के नेहरू स्मारक संस्कृत विद्यालय और बीसलपुर के ललित संस्कृत विद्यालय समेत तीनों विद्यालयों के 573 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को डीआईओएस मायादेवी ने प्रथम पाली में छापा मारा। छापे के दौरान उन्हें भारी मात्रा में नकल सामग्री मिली। जिसके बाद उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक ओमप्रकाश शर्मा को तत्काल हटा दिया। साथ ही अनिवार्य संस्कृत, अनिवार्य काव्य और व्याकरण का पेपर भी निरस्त कर दिया। अब यह पेपर पीलीभीत के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में होगा। उधर सामूहिक रूप से ठेके पर हो रही नकल पकड़े जाने पर उन्होंने बोर्ड सचिव को रिपोर्ट भी भेजी है, जिसमें उन्होंने आरोपी केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की है। इसी कॉलेज में तैनात प्रवक्ता डॉ. निधि अग्रवाल को केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त कर दिया है। उधर डीआईओएस की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है।
वर्जन
बोर्ड से आदेश मिलते ही, दर्ज होगी रिपोर्ट
माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ के सचिव को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट फैक्स कर दिया गया है। आरोपी केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है। बोर्ड से मार्ग दर्शन मिलते ही आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। नई व्यवस्था के चलते कालेज की ही प्रवक्ता डॉ. निधि अग्रवाल को केंद्र व्यवस्था का दायित्व सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मायादेवी, डीआईओएस-पीलीभीत।