{"_id":"1-40549","slug":"Pilibhit-40549-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Pilibhit
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुुंघचाई। गांव भगौतीपुर में तैनात शिक्षक के स्कूल न आने से नाराज अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। आक्रोशित अभिभावकों ने उनके स्थान पर दूसरे शिक्षक तैनात करने की मांग की।
गांव भगौतीपुर के ग्रामीण काफी संख्या में प्राइमरी स्कूल में एकत्र हुए। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि स्कूल में तैनात शिक्षक करीब एक साल से नहीं आ रहे है। इससे स्कूल मात्र शिक्षामित्र के सहारे चल रहा है। ऐसे में बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। अभिभावकों ने कहा अब किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र कुमार, रवींद्र सिंह, प्यारेलाल, शिवकुमार, रघुवीर सिंह, संतोष, पंकज, पवन, जितेंद्र आदि अभिभावक थे।