{"_id":"122-107576","slug":"Pilibhit-107576-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन में दबाए जेवरात पुलिस ने किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन में दबाए जेवरात पुलिस ने किए बरामद
Pilibhit
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हजारा। चंदिया हजारा के बहुचर्चित डकैती प्रकरण में शामिल आरोपी कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया। उसे पुलिस ने रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए जेवरात व चाकू बरामद करने का दावा किया है।
थाना क्षेत्र के चंदिया हजारा पुलिस चौकी से चंद कदम दूर पीडब्लूडी के रिटायर्ड मेठ चंद्रिका पाल के यहां 12 जुलाई की रात में परिवार वालों को बंधक बनाकर चार लाख रुपये की नगदी व जेवरात बदमाश लूट ले गए थे। घटना की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कर जांच कर पांच नामों का खुलासा किया था। इसमें एक आरोपी घमड़ी निवासी राहुलनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस उससे जेवरात व नगदी बरामद नहीं कर सकी थी।
दूसरे आरोपी पूरनपुर कोतवाली के लाह-टंडोला निवासी रोशन लाल 26 नवंबर को कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया था। उसे थानाध्यक्ष ताहिर हुसैन ने रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की तो वह टूट गया। आरोपी की निशानदेही पर जंगल की झाड़ियों में जमीन के नीचे दबाकर कर रखे गए लूट के जेवरात को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बरामद जेवरात की पीड़ित चंद्रिका पाल के बेटे सुगेेंद्र और उसकी पत्नी शंकुतला से पहचान कराकर आरोपी को वापस जेल में हाजिर करा दिया।