{"_id":"122-107574","slug":"Pilibhit-107574-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों में बदमाशों का खौफ बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों में बदमाशों का खौफ बरकरार
Pilibhit
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दूल्हे के पिता ने कहा,12 थी बदमाशों की संख्या
पीलीभीत। असम हाइवे पर खागसराय गांव के निकट मंगलवार तड़के बदमाशों की लूटपाट का शिकार हुए बारातियों की दहशत दूसरे दिन भी कम नहीं हुई है। मुरादाबाद के ज्ञानी वाली गली बस्ती लाइनपार निवासी रामकिशन पटवा कटघर क्षेत्र में ईदगाह के अनवर कमाल की बस से अपने बेटे राजकुमार की बारात लेकर बलरामपुर जिले के महाराजगंज जा रहे थे। रास्ते में पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में मंगलवार को तड़के सड़क पर कीलें डालकर बस पंक्चर कर दी थी। बस रुकते ही बदमाशों ने बस में घुसकर लूटपाट की थी। मामले में संभल जिले के हयातनगर निवासी बस चालक अमर उर्फ बुंदू ने गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बुधवार को बेटे की शादी करने के बाद लौट रहे रामकिशन ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि बदमाशों की संख्या 12 थी। इनमें से चार-पांच बदमाशों ने चालक समेत अन्य बारातियों के कनपटी पर तमंचा लगा दिया और गोली मारने की धमकी दी। बारातियों को थप्पड़ मारे रामकिशन के अनुसार बदमाशोें ने उनसे और उनके साथ जा रहे लोगों से करीब 50 हजार की नगदी, दिल्ली निवासी रिश्तेदार मुन्नी देवी और कैमरामैन कमल की अंगूठी और कुंडल लूट लिए थे।
शहर में बनवाई गई थीं कीलें
पीलीभीत। मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस का दावा है कि हाईवे पर बस को पंक्चर करने के लिए कीलें शहर के एक लोहार से बनवाई गईं थीं। लोहार की पत्नी ने कीलों की पहचान कर ली है। उसका कहना है कि करीब दो दर्जन कीलें बनवाने आए युवकों ने इन्हें मशीन में लगाने की बात कही थी। वारदात में शाहजहांपुर के बदमाशों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस की टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने लूटकांड में प्रयुक्त की गईं लोहे की कील लगे तीन पट्टे घटनास्थल के पास एक खेत के किनारे से बरामद किए हैं। लूटपाट में शामिल बदमाशों ने पट्टे पर लगीं कीलें काली पॉलीथिन में भरकर डाली थीं। एसओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस वारदात के खुलासे के करीब है। घटना में जिले के अलावा शाहजहांपुर के बदमाशों के शामिल होने के प्रमाण मिले हैं।
सुनगढ़ी क्षेत्र में भी अंजाम दी थी वारदात
पीलीभीत (ब्यूरो)। माधोटांडा रोड पर महिला समेत कई लोगों से लूट के बाद असम हाईवे पर बारातियों से भरी बस में लूट की वारदात हुई। दोनों वारदातों में बदमाशों की संख्या 10-12 बताई जाती है। शक है कि दोनों वारदातों को इन्हीं बदमाशों ने अंजाम दिया होगा।
सोमवार देर शाम करीब आठ बजे बदमाशों ने थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में माधोटांडा रोड पर थाना गजरौला के गांव मिलक निवासी विनोद जाटव, उसकी बहन राजकुमारी, गांव घेरा रिछौला निवासी तेजबहादुर और गजरौला निवासी राजेंद्र प्रसाद सहित कई लोगों को बंधक बनाकर पिटाई की और जेवर-नगदी और बाइक समेत हजारों का सामान लूट लिया था। इस वारदात के सात घंटे बाद गजरौला क्षेत्र में बदमाशों ने मुरादाबाद से बारातियों को लेकर आ रही बस को पंक्चर कर लूटपाट की।