फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ‘नानक एक करे अरदास, ईशर नाहि पूर्ण गुण पात’

‘नानक एक करे अरदास, ईशर नाहि पूर्ण गुण पात’

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले भर में श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में भव्य दीवाज सजाए गए, संतों ने गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया। पर्व को लेकर गुरुद्वारों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंजाबियान स्थित गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। भव्य दीवान सजाया गया। हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरदीप सिंह पंछी ने गुरुनानक देव जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए संगत से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। नानकमत्ता से आए हुजूरी रागी जत्था सतवंत सिंह और कविश्री जत्था हरचरन सिंह ने गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया। अटूट् लंगर भी चला। जिसमें तमाम संगत ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पर्व को लेकर गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। मुख्य सेवादार गुरुपाल सिंह ने संगत का आभार जताया। इस मौके पर गुरदीप सिंह, गुरुबख्श सिंह, अवतार सिंह, शेर सिंह, योगेंद्र सिंह, जोगा सिंह, जस्सा सिंह, भूपेंदर सिंह, राजन सिंह समेत बड़ी तादाद में संगत ने गुरुद्वारा पहुंच कर मत्था टेका। इधर छतरी चौराहा स्थित गुरुद्वारा नानकसर में मुख्यग्रंथी ज्ञानी मान सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया। लंगर भी चला। प्रधान गुरुदेव सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन

पूरनपुर। यहां हजूरी रागी जत्था भाई निधान सिंह ने कीर्तन किया। मुख्य ग्रंथी वलविंदर सिंह और नानकमता से आए रामसिंह ने गुरुनानक देव जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। अटूट लंगर चला। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान वलजीत सिंह खैरा, कुलवंत सिंह, उपकार सिंह काले, हरविंदर सिंह सन्नी, गुलाब सिंह, जसविंदर सिंह, मिंटू, कश्मीर सिंह, संदीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। ग्रांट नंबर दो स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में ज्ञानी स्वर्ण सिंह, हरदीप सिंह, परमजीत सिंह, महेंद्र सिंह, जागीर सिंह, चरनजीत सिंह, हरदेव सिंह आदि ने गुरु की महिला का बखान किया। अकाल एकेडमी गोमती मेें दीवान सजा। स्कूली बच्चों ने शबद गायन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रागी जत्था भाई सतनाम सिंह, कथावाचक राजेंद्र सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया। प्रबंधक जसवंत सिंह और प्रधानाचार्या पवन साहनी आदि मौजूद रहे। अकाल एकेडमी कजरी निरंजनपुर में बच्चों ने कविता, शबद गायन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सिमरन कौर थिंड, प्रगट सिंह, मेजर सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। स्थानीय गुरुद्वारे में ज्ञानी हरजीत सिंह ने गुरुनानक देवजी के जीवन पर रोशनी डाली। कार्यक्रम में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के संगत ने भाग लिया। लंगर भी चला।
बिलसंडा। फिरसाह चुर्राह के गुरूद्वारे की व्यवस्था प्रधान मंजीत सिंह, डा. गुरुदयाल सिंह, तरसेम सिंह, बादल सिंह, सुखदेव सिंह आदि ने संभाली। नगर स्थित गुरूद्वारे की प्रबंध समिति के सदस्य मंजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में गुरु महाराज की जयंती पर्व रविवार को मनाया जाएगा।
हजारा। क्षेत्र के गुरुद्वारों और घरों में रोशनी की गई। कबीरगंज, नहरोसा, सिद्धनगर, कोठियागुदिया, राघवपुरी, बाजारघाट, बलफार्म स्थित गुरुद्वारों में शबद कीर्तन हुए। बड़ी तादाद में संगत ने पहुंच कर माथा टेका और लंगर छका।

मझोला। गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में कविश्री जत्थे के दलजीत सिंह ने गुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। बाबा भजन सिंह ने कथा सुनाकर संगत को सतगुरु के साथ जुड़ने की बात कही। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जत्थों को सरोपा भेंट किया। ग्रंथी बाबा कर्म सिंह ने अरदास की। देर शाम तक लंगर चला। गिधौर गुरूदारा सिंह सभा में बाबा सुखविंदर सिंंह ने अरदास की। अतिशबाजी भी छोड़ी गई। गुरुद्वारा सिंह सभा टांडा, गुरुद्वारा सिंह सभा सूरज फार्म, गुरुद्वारा सिंह सभा डूनीडाम में भी गुरूपर्व मनाया गया। जिसमें तमाम संगत ने पहुंचकर मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed