{"_id":"122-104716","slug":"Pilibhit-104716-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली आज: लक्ष्मी का इंतजार सजे घर द्वार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली आज: लक्ष्मी का इंतजार सजे घर द्वार
Pilibhit
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पूजन सामग्री और मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
खील- खिलौने की भी हुई खूब खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। समृद्धि के त्योहार दिवाली के लिए हर घर आंगन सज गया है। शाम को लक्ष्मी पूजन और आतिशबाजी के लिए बुधवार को पूरे दिन खरीदारी का दौर चला। लोगों ने जमकर आतिशबाजी खरीदी साथ ही लक्ष्मी गण्ेाश की प्रतिमाएं, कंडील, मोमबत्तियां और मिट्टी के दिए खूब खरीदे गए। दिवाली की सामग्री की खरीदारी के चलते बाजार में रौनक रही, वहीं शहर के विभिन्न मार्गों पर भी जमीन पर फड़ लगाकर मिट्टी के दिए, कलश आदि बेचने वालों के पास भीड़ रही। मिट्टी के दिया के अलावा चाइनीज दिए, खुशबूदार रंग-बिरंगी मोमबत्तियां भी खरीदी गईं। दिवाली पर एक दूसरे को शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट और मिठाई देने के लिए भी लोगों ने एक दिन पहले से खरीदारी की। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के स्टाफ ने एक दूसरे को मिठाई और गिफ्ट देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी।
00
5.23 से 7 बजे तक करें पूजन
पंडित नरायन स्वरूप शर्मा के अनुसार दिवाली का त्यौहार बृष लग्न में होता है, लेकिन इस बार शुक्र भी अस्त हैं और वृष लग्न भी उत्तम नहीं है। स्वाति नक्षत्र भी अस्त है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसलिए दिवाली का पूजन शाम को मेष लग्न में जो कि शाम 5.23 से 7.00 बजे तक रहेगा करना शुभ रहेगा। उन्होंने बताया इस बार दिवाली बृहस्पतिवार को है, इसलिए विद्वानों, बुजुर्गों और विद्यार्थियों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। सोने में निवेश लाभकारी हो सकता है और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
00
छोटी दिवाली में सजे घर, लोगों ने की पूजा
बच्चों ने छुड़ाई आतिशबाजी
पीलीभीत। दिवाली के त्योहार से पूर्व मंगलवार को यम चतुदर्शी (छोटी दिवाली) का पर्व मनाया गया। लोगों ने घरों को सजाकर शाम के समय अपने दरवाजों पर तेल का दिया जलाकर रखा और पूजा अर्चना की। इस मौके पर कुछ बच्चों ने आतिशबाजी भी की। बुधवार को यम द्वितीय का त्योहार मनाया गया। दिन में महिलाओं ने घरों में चौक एवं दीवारों में देवी प्रतिमाओं के प्रतीक बनाए और शाम को उनकी पूजा अर्चना की। इसके साथ ही अधिकांश घरों को बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम को बच्चों ने आतिशबाजी भी छुड़ाई।
विज्ञापन
बीसलपुर। बुधवार को नरक चतुर्दशी पर लोगों ने अपने घरों में सफाई की। घरों में सफाई करने का कार्य सुबह से ही शुरू हो गया था, जो दिन भर चलता रहा। शाम को महिलाओं ने अपने घरों के दरवाजों के सामने लाही के तेल का दीपक जलाया।