फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विधायक का धरना क्रमिक अनशन में बदला

विधायक का धरना क्रमिक अनशन में बदला

Sat, 04 Oct 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 04 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। छह सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा विधायक और क्षेत्रीय जनता का तहसील परिसर में चल रहा धरना शुक्रवार को क्रमिक अनशन में बदल गया। वहीं नहर विभाग के अधिकारियों ने विधायक से वार्ता कर विभाग से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

छह सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने भाजपा विधायक रामसरन वर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार से तहसील परिसर में धरना शुरू किया था। शुक्रवार को धरने को क्रमिक अनशन में बदल दिया गया। क्रमिक अनशन पर विधायक के अलावा सैकड़ों लोग बैठे। एसडीएम रजनीश राय के निर्देश पर सीएचसी के डॉक्टर अदनान अली ने अनशन स्थल पर पहुंच कर विधायक और उनके साथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में सभी लोगों का स्वास्थ्य ठीक मिला है।
विज्ञापन

दूसरे दिन सीतापुर के शारदा नहर प्रणाली के अधीक्षण अभियंता एसके पाल, शाहजहांपुर के अधिशासी अभियंता आरके शर्मा, सहायक अभियंता धर्मघोष, पीलीभीत से शारदा सागर खंड के अधिशासी अभियंता जीवनराम यादव धरना स्थल पर पहुंचे और विधायक से वार्ता की। अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed