फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   951 acre industrial area is being built in the district, but the Deputy Commissioner of Industries is not aware of this.

Pilibhit News: जिले में बन रहा 951 एकड़ का इंडस्ट्रियल एरिया, लेकिन उपायुक्त उद्योग को पता नही

Wed, 13 Mar 2024 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
951 acre industrial area is being built in the district, but the Deputy Commissioner of Industries is not aware of this.
पीलीभीत। जिले के उद्यमियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यूपीसीडा भरा पचपेड़ा में इंडस्ट्रियल एरिया विकसित कर रहा है। वहीं जिले के उपायुक्त उद्योग जानकारी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। कहना है कि यूपीसीडा का मामला है वही जाने।
विज्ञापन

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रदेश के सभी औद्योगिक विकास क्षेत्रों में निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, बंद चल रहे उद्योगों एवं रिक्त पड़ी भूमि की स्थिति जानने के लिए मंगलवार को लखनऊ पिकअप भवन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में सीईओ यूपीसीडा ने बताया कि पीलीभीत में 951 एकड़ भूमि पर इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जा रहा है। जिसकी कार्ययोजना तैयार हो गई है। पीलीभीत के भरापचेड़ा में भूमि चिह्नित की गई है। परियोजना का मास्टर प्लान तैयार हो गया है। जिसे 18 महीने में पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी लागत 425 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। औद्योगिक एरिया बन जाने से जिले और अन्य निवेशकों को उद्योग लगाने में सहूलियत मिलेगी। जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी।

इस संबंध में उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने बताया कि उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है। जिले में यूपीसीडा क्या करा रही है, उन्हें नहीं पता। जिले में होने वाली औद्योगिक गतिविधियों के बारे में जानकारी करने से भी उनका वास्ता नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed