फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पोर्टल पर शिकायत सुनेंगे नहीं, दफ्तर में बैठेंगे नहीं

पोर्टल पर शिकायत सुनेंगे नहीं, दफ्तर में बैठेंगे नहीं

Thu, 26 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पोर्टल पर शिकायत सुनेंगे नहीं, दफ्तर में बैठेंगे नहीं
फॉलोअप का लोगो, आज छपी खबर की पीडीएफ भी लगानी है
विज्ञापन

न दफ्तर में बैठेंगे, न पोर्टल पर सुनेंगे शिकायतें
योगी जी! यहां अफसर समय से नहीं पहुंच रहे कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सत्ता संभालने के बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनता की समस्याओं को नजदीकी से सुनने के लिए अधिकारियों को सुबह नौ से 11 बजे तक कार्यालय में बैठने का फरमान जारी किया था। जिसका असर कुछ दिनों तक तो चला, लेकिन बाद में अधिकारियों ने सीएम का यह फरमान हवा में उड़ा दिया। नतीजतन जनता का अधिकारियों के साथ ही प्रदेश के मुखिया से भी भरोसा उठता दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि हाल ही में मुख्यमंत्री पोर्टल पर 119 शिकायतों के निस्तारण में नाकाम एसडीएम कलीनगर समेत कई अफसरों को डिफाल्टर घोषित किया गया। बुधवार सुबह अमर उजाला की टीम ने कलक्ट्रेट स्थित जिला स्तरीय अफसरों के कार्यालयों का लाइव किया। इस दौरान आम जनता से जुड़े कई कार्यालय बंद मिले तो कई अधिकारी कार्यालय से नदारद मिले। ऐसे में चाहे अपर मुख्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, अभिहीत अधिकारी, उप कृषि निदेशक हों या अन्य अफसरान या बाबू। सभी अपनी कुर्सियों से नदारद ही दिखाई दिए। पेश है बुधवार को सुबह साढ़े नौ से दस बजे तक की लाइव रिपोर्ट:-
---------------
25पीबीटीपी-4
सुबह: 09:45
भवन एक कार्यालय तीन, लटका मिला ताला
कई विभागों का जिम्मा लिए एक कार्यालय ऐसा भी है, जहां टीम साढ़े नौ बजे पहुंची तो इस कार्यालय का ताला तक नहीं खुला था। जबकि इस कार्यालय में अभिहीत अधिकारी, औषधि अधिकारी, मनोरंजन अधिकारी बैठ कर जनता की समस्याएं सुनते हैं। ऐसे में आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि ये अधिकारी सीएम के आदेश का कितना पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

---------------
25पीबीटीपी-1
सुबह: 09:50
कलक्ट्रेट स्थित अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह के कार्यालय की तस्वीर भी बड़ी चौंकाने वाली रही। टीम यहां पहुंची तो अधिकारी के साथ-साथ पूरे कार्यालय में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। बाहर खड़े फरियादी ने बताया कि एक बाबू ने दस बजे मिलने का समय दिया था, लेकिन अभीे वह तो दूर अधिकारी तक नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
25पीबीटीपी- 2
सुबह 9:55
डीएम कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर जिला आबकारी अधिकारी का कार्यालय है। आबकारी अधिकारी सीके सिंह के साथ उनके कार्यालय में एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। कुर्सियां खाली थीं, पूछने पर बताया गया कि साहब आने वाले हैं। कर्मचारियों का समय दस बजे आने का है।
-------------
25पीबीटीपी- 3
सुबह: 10:00 बजे
कृषि भवन में सुबह दस बजे सन्नाटा पसरा था। दो फरियादी बाहर खड़े उप कृषि निदेशक अनिल कुमार तिवारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन साहब के नहीं मिलने पर वह बैरंग लौट गए। पूछने पर स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि साहब अभी आए नहीं है, थोड़ी बहुत देर में आते होंगे।

------------
बोले एडीएम
शासन के निर्देश सभी अधिकारियों के लिए नहीं है। यह निर्देश सिर्फ उनके लिए हैं, जो जनसुनवाई करते हैं। बाकी अधिकारियों का दस बजे कार्यालय पहुंचने का समय है।
-देवेंद्र कुमार मिश्रा, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed