फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विद्युतीकरण का कार्य शुरु, जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

विद्युतीकरण का कार्य शुरु, जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
विद्युतीकरण का कार्य शुरु, जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली- सहारनपुर रेल मार्ग के रेल यात्री जल्द ही इलेक्ट्रानिक ट्रेनों में सफर करते नजर आएंगे। शनिवार से रेल लाइन के विद्युतीकरण का कार्य रेलवे ने शुरू कर दिया है। इलेक्ट्रानिक ट्रेनों के आवागमन से लोगों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और दूरी तय करने में समय की बचत भी होगी।
दिल्ली- शामली- सहारनपुर रेल मार्ग के विद्युतीकरण और दोहरीकरण की मांग वर्षों से चल रही है। इसमें विद्युतीकरण का कार्य शनिवार को प्रारंभ हो गया। दिल्ली से पहुंचे रेलवे इंजीनियरों ने खेकड़ा स्टेशन से फखरपुर तक के बीच लाइन के पास खंभे खडे़ करने के लिए फाउंडेशन खडे़ करने के निशान लगा दिए। मजदूरों ने इनकी खुदाई का काम भी शुरू कर दिया। रेलवे चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर के मुताबिक अगले वर्ष तक बड़ौत तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। रेलवे पहले ही लोनी माल गोदाम तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें चला रहा है। इसी का विस्तार करने के लिए रेलवे ने कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत बड़ौत शामली और टपरी तक का विद्युतीकरण का कार्य होना है।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों ने बताया कि अगले वर्ष मई जून तक दिल्ली- बड़ौत के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाने की प्लानिंग है। हालांकि इस कार्य को पूरा करने की समय सीमा अभी तय नहीं है। यदि सब कुछ सही पाया जाता है तो तय समय में ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ना शुरू कर देंगी। इससे शामली- बड़ौत से दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा। रेलवे लाइन के दोनों तरफ इलेक्ट्रिक पोल और विद्युत लाइन बिछाने का काम तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की होगी बल्ले-बल्ले
ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने से यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा होगा। साथ ही दिल्ली और दूसरे नजदीकी स्टेशनों तक का सफर भी सुगम हो जाएगा। गौरतलब है कि इस रूट पर वर्तमान में स्थानीय और आस पास के स्टेशनों से हजारों दैनिक यात्री रोजाना ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिफिकेशन से उन्हें सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी।

कम लगेगा समय, प्रदूषण रहित होगी यात्रा
दैनिक यात्री संघ के सचिव धर्म सिंह ने बताया कि ट्रैक के विद्युतीकरण के बाद दैनिक यात्रियों को काफी सुविधा होगी। दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को सुगमता होगी। विद्युतीकरण से ट्रेनों की स्पीड में फर्क पड़ेगा और सफर में समय की भी काफी बचत होगी। दैनिक रेल यात्री रोहित सिंघल, अमित तोमर, वकील खान, अवी धामा, कयूम, शहजाद, अंकुर धामा, अक्षय, अरुण सिंघल, धीरज, गुलजार, हेमंत, अकील, सतीश, संदीप शर्मा, प्रवीन कुमार, कुलदीप, विकास शर्मा आदि ने बताया ट्रैक के विद्युतीकरण से यात्री प्रदूषण रहित यात्रा कर सकेंगे। अब डीजल वाले इंजन चल रहे हैं जो पर्यावरण पर काफी प्रभाव डाल रहे हैं। इलेक्ट्रिक इंजन जुड़ने के बाद ट्रेनों की गति में भी फर्क पड़ेगा। मौजूदा समय में ट्रेनें 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इलेक्ट्रिक इंजन जुड़ने के बाद यह 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी, जिससे यात्रियों का समय भी बचेगा।


लाइन की जद में आए मकानों पर निशान लगाए
खेकड़ा नगर की लाइनपार बस्ती के कुछ मकान विद्युतीकरण के चलते रेलवे की भूमि में चिन्हित किए हैं। रेलवे इंजीनियरों ने निशान लगाकर संबंधित मकानों के मालिकों को समय रहते खुद ही मकानों को पीछे हटाने की चेतावनी दे दी है। शनिवार को उन मकानों पर निशान लगा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed