फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिले में 18 को होगा नव साक्षरों का इम्तिहान

जिले में 18 को होगा नव साक्षरों का इम्तिहान

Thu, 08 Jun 2017 06:07 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
जिले में 18 को होगा नव साक्षरों का इम्तिहान
पीलीभीत। साक्षर भारत अभियान के तहत पढ़े रहे नव साक्षर 18 जून को जिले में होने वाली साक्षरता परीक्षा में भाग लेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा कराई जाने वाली इस साक्षरता परीक्षा में जिले भर के करीब 30 हजार नव साक्षरों के भाग लेंगे।
विज्ञापन

00
599 लोक शिक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले के 599 लोक शिक्षा केंद्रों पर एक महिला और एक पुरुष प्रेरक द्वारा निरक्षरों को अक्षर ज्ञान कराया जाता है। साक्षरता परीक्षा प्रत्येक वर्ष मार्च और अगस्त माह में होती है, लेकिन इस बार यह परीक्षा 18 जून को होनी है। इस परीक्षा में स्कूल न जाने वाले 16 वर्ष से लेकर किसी भी आयु तक के वह लोग भाग लेंगे, जो साक्षर भारत अभियान के तहत अक्षर ज्ञान सीख रहे हैं।
विज्ञापन

00
150 अंकों का होगा प्रश्नपत्र
परीक्षा के दौरान नव साक्षरों को 150 अंक का प्रश्नपत्र दिया जाएगा। इसमें लिखने, अक्षर या शब्द पहचानने व गणित के छोटे-छोटे सवाल होंगे। 60 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वालों को ए ग्रेड, 40 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वालों को बी ग्रेड दिया जाएगा। सी ग्रेड वाले फेल माने जाते हैं। उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
कभी भी दे सकते हैं परीक्षा
जिले की 599 ग्राम पंचायतों में 18 जून को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कभी भी तीन घंटे की परीक्षा दी जा सकती है।
00
वर्जन:
साक्षरता परीक्षा का कार्यक्रम आ चुका है। 18 जून को जिले के लोक शिक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इसकी तैयारियां अंतिम दौर में है। - मसऊद अख्तर अंसारी, बीएसए
000
फैक्ट फाइल
- 599 लोक शिक्षा केंद्र हैं जिले में
- 1113 प्रेरकों द्वारा कराया जा रहा है अक्षरज्ञान
- साल में दो बार होती है साक्षरता परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed