फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   90% work of Shahgarh road is complete, emphasis is on repair of tracks

Pilibhit News: शाहगढ़ मार्ग का 90 फीसदी काम पूरा, पटरियों की मरम्मत पर जोर

Tue, 26 Aug 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 26 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
90% work of Shahgarh road is complete, emphasis is on repair of tracks
कलीनगर। लंबे इंतजार के बाद शाहगढ़ होकर असम हाईवे से जुड़ने वाले मार्ग के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मार्ग का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और अब पटरियों की मरम्मत पर जोर दिया जा रहा है। कार्य पूरा होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था, इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग से कलीनगर होकर शाहगढ़ तक जाने वाले करीब 16 किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत कई साल जर्जर थी। गहरे गड्ढों से गुजरना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना था, क्षेत्रीय लोगों की मांग के बाद दो साल पूर्व मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिली थी। लोक निर्माण विभाग ने 1.10 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का निर्माण शुरू कराया था। शुरुआत में कार्य की रफ्तार तेज हुई, लेकिन बीच में धीमी रफ्तार के चलते कार्य लंबे समय से कार्य अधूरा पड़ा था।
विज्ञापन

इससे लोगों को आवाजाही करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इधर, लंबे इंतजार के बाद मार्ग का अधिकांश निर्माण पूरा हो गया है। जबकि, पटरियों की मरम्मत और कुछ पुलियों का कार्य भी अधूरा है। इसका कार्य बरसात में प्रभावित होने की बात कही जा रही है। जेई मनोज कुमार ने बताया कि शाहगढ़ मार्ग पर 90 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो गया है। कुछ कार्य शेष है, इसे पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 गावों को तहसील मुख्यालय से जोड़ती है सड़क
कलीनगर तहसील से जुड़े करीब 20 गांव के लोगों का इसी मार्ग से तहसील मुख्यालय आना-जाना होता है। सड़क खस्ताहाल होने से लोगों को आवागमन में बेहद असुविधा हो रही थी। 35 से 40 मिनट में तय होने वाली 16 किलोमीटर की दूरी डेढ़ से दो घंटे में तह हो रही थी। सड़क निर्माण से लोगों को राहत मिली है। क्षेत्रीय लोगों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed