{"_id":"5bddc3e8bdec22694d43221a","slug":"81541260264-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद नहीं, मां बनकर करती हूं जिलेवासियों की सेवा: मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद नहीं, मां बनकर करती हूं जिलेवासियों की सेवा: मेनका
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शनिवार को पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम चांदूपुर, खासपुर, सुखदासपुर, हरनाथपुर, लोहरपुर, तुलसीपुर, पिपरिया जयभद्र, ढक्का चाट, खिरकिया बरगदिया, चंदिया हजारा समेत कई गांवों में जनसभाएं की। जिसमें उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उपलब्धियों को गिनाया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह एक सांसद की तरह नहीं, बल्कि मां की तरह जिलेवासियों का ख्याल रखती हैं। दिन रात जनसेवा करने में उनको कोई दिक्कत नहीं होती। कहा कि उनकी हरसंभव कोशिश रहती है कि लोग खुशहाल रहें। युवा आत्मनिर्भर बन सकें, इसके लिए कई प्रकार के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जनधन योजना के तहत किसी भी बैंक में निशुल्क खाता खुलवाने और रुपिया कार्ड प्राप्त करने से दुर्भाग्यवश होने वाली घटना पर एक लाख रुपये की बीमा धनराशि प्राप्त की जा सकती है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना को ग़रीबो के लिए वरदान बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की बदौलत ही गांव-गांव में विद्युतीकरण और निशुल्क बिजली, गैस कनेक्शन और शौचालय की सुविधा लोगों को मिल रही है। मुद्रा योजना से छोटे व्यापारियों को अपना कारोबार बढ़ाने का मौका मिला है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं की शादी सरकार अपने खर्चे पर करवा रही है। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, केंद्रीय मंत्री के सचिव कमलकांत, प्रतिनिधि राजू अचार्य, डीपी यादव, विपिन मिश्रा, अंबरीश गुप्ता, प्रमोद शुक्ला, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देर शाम शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी में मेनका ने सांसद निधि से बनवाए गए सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सांसद निधि से बनाए गए इस सामुदायिक केंद्र से गरीबों को अपनी कन्याओं के विवाह में काफी सुविधा होगी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रभात जायसवाल, सभासद भीम सिंह चौहान, प्रदीप राठौर, देवेंद्र टोनी व सोनू बाल्मीकि मौजूद रहे।