फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मोहल्ला शेखान के लोगों का विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन

मोहल्ला शेखान के लोगों का विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 30 Oct 2018 12:58 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला शेखान के लोगों का विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शेखान के लोगों विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर अधिकारियों से बिजली मीटर की समस्या हल कराने और बिल ठीक कराने की मांग की।
विद्युत निगम ने एक वर्ष पहले खेकड़ा नगर में लोगों के पुराने चलते मीटर हटवाकर उनके बदले में अत्यधिक तेज गति से दौड़ने वाले नये मीटर लगवाए। जिससे मीटर अत्यधिक तेज गति से चलने के कारण उपभोक्ताओं का बिल दोगुना आने लगा। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। साथ ही बिलों में हो रही त्रुटियों को भी दूर नही किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। सोमवार को खेकड़ा नगर के मोहल्ला शेखान के लोगों ने मोहल्ले में एकत्र होकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा मोहल्ले में स्थित नूर मस्जिद का बिल बढ़कर आ गया। मस्जिद कमेटी के लोग उसे ठीक कराने के लिए विद्युत कार्यालय में गए तो उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने निगम के उच्चाधिकारियों से समस्या हल कराने की मांग की। निगम के एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार ने कहा मामले की जांच कराई जाएगी। इस दौरान इकबाल, बशीर, रशीद, यासीन, इरफान, मईनूदीन, शाहरूख, मोहम्मद दिलशाद, फरीद, नासिर, मोहसिन, मीनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed