फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कशमकश: बजट भी मिला नहीं और स्वेटर भी बांटने हैं

कशमकश: बजट भी मिला नहीं और स्वेटर भी बांटने हैं

Thu, 18 Oct 2018 06:56 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
कशमकश: बजट भी मिला नहीं और स्वेटर भी बांटने हैं
बजट भी मिला नहीं, स्वेटर भी बांटने हैं
विज्ञापन

31 तक 1.84 लाख बच्चों को स्वेटर बांटने का फरमान
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। प्रदेश की योगी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को 31 अक्तूबर तक स्वेटर मुहैय्या कराने के सख्त आदेश तो जारी कर दिए, लेकिन अभी तक बजट जारी नहीं किया है। बजट भी मिला नहीं और स्वेटर भी बांटने हैं, इसको लेकर बेसिक शिक्षा महकमा खासा असमंजस में है।
ठंड का मौसम करीब है। ऐसे में सरकार ने बच्चों को अक्तूबर माह के अंत तक स्वेटर मुहैय्या कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी तक बजट ही जारी नहीं किया गया है। ऐसे में जिले के 1.84 लाख बच्चों को गत वर्ष की तरह ही इस बार भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल गत वर्ष स्वेटर वितरण प्रक्रिया अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई थी। कई बच्चे ठंड में भी बिना स्वेटर स्कूल जाने को मजबूर हुए थे। ऐसे में पिछले साल से सबक लेकर योगी सरकार ने चालू माह के अंत तक हर हाल में बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। इधर स्वेटर वितरण को शासन ने कोई बजट तो नहीं दिया है, लेकिन इसको लेकर सख्ती के साथ डेट लाइन जरूर जारी कर दी है। शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह 17 अक्तूबर को बीएसए को पत्र भेजकर 31 अक्तूबर तक हर हाल में स्वेटर बांटना सुनिश्वित करते हुए इसकी सूचना रोजाना ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इधर शासन द्वारा जारी आदेश को लेकर बेसिक शिक्षा महकमा खासा असमंजस में है। अब बिना बजट स्वेटर वितरण कैसे होगा, महकमे के अफसर इस असमंजस में फंसे हुए हैं। हालांकि महकमा का कहना है कि व्यापारियों से संपर्क साधकर स्वेटरों की व्यवस्था की जाएगी। जिसका वितरण 31 अक्तूबर को बच्चों को किया जाएगा। बजट आने पर संबंधित व्यापारी को इसका भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि इस प्रक्रिया के तहत सभी 1.84 बच्चों को स्वेटर मिल सकेगा या नहीं, इसका खुलासा 31 अक्तूबर को ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
स्वेटर वितरण संबंधी शासनादेश प्राप्त हो चुका है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित भी किया जा चुका है। हालांकि अभी बजट नहीं मिला है। बजट मिलते ही स्वेटर वितरण प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
- संतप्रकाश, प्रभारी बीएसए/डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed