फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घर के बाहर बंधे बछड़े को तेंदुए ने बनाया निवाला, दहशत

घर के बाहर बंधे बछड़े को तेंदुए ने बनाया निवाला, दहशत

Wed, 10 Oct 2018 07:36 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर बंधे बछड़े को तेंदुए ने बनाया निवाला, दहशत
घर के बाहर बंधे बछड़े को खींच ले गया तेंदुआ
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र में फिर तेंदुए की दस्तक से हड़कंप, वनकर्मी निगरानी में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। जंगल से सटे इलाकों में वन्यजीवों की दस्तक थमने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार रात फिर सीमावर्ती क्षेत्र के नौजल्हा गांव की आबादी में तेंदुए की दस्तक से दहशत फैल गई। यहां घर के बाहर बंधे एक बछड़े को तेंदुआ खींच ले गया और निवाला बना लिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी पर परिवारीजनों ने इसकी सूचना वनकर्मियों की दी। इससे पहले सोमवार रात महाराजपुर गांव की आबादी में तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया।

बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र नौजल्हा व महाराजपुर गांव की सीमा में लंबे समय से तेंदुए का आतंक जारी है। यहां दो माह के अंतराल में बीस से अधिक मवेशियों को अपना निवाला बनाने की घटनाएं सामने आईं हैं। तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए वनकर्मियों ने खासे प्रयास कर पिंजरे व कैमरे की सहायता से दो सप्ताह पूर्व एक तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया था। हालांकि क्षेत्र में दो तेंदुए की सक्रियता के चलते उसके साथी तेंदुए की क्षेत्र में चहलकदमी बरकरार थी। करीब दस दिनों तक तेंदुए की चहलकदमी थमी रही और वन विभाग समेत क्षेत्र के ग्रामीण तेंदुए के फिर से जंगल की ओर वापस चले जाने की बात कहकर राहत महसूस करने लगे। दो दिन से एक बार फिर तेंदुए की आमद के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंगलवार रात जंगल से बाहर आया तेंदुआ नौजल्हा गांव की आबादी के करीब आ पहुंचा। यहां उत्तम विश्वास के घर के बाहर बंधे पालतू बछड़े पर हमला कर उसे खींच ले गया। बुधवार सुबह उठे परिवारीजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्होंने बछड़े का अधखाया शव पास के खेत में पड़ा देखा। घर से खेत तक घसीटने के भी निशान मिले। इसके बाद परिवारवालों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और पगचिह्न ट्रेस करने में जुटे रहे। सोमवार रात भी महाराजपुर निवासी वीरपाल के पालतू कुत्ते को तेंदुए ने निवाला बना लिया। डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि नौजल्हा गांव में तेंदुए के बछड़े को निवाला बनाने की घटना सामने आई है। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। एक दिन पूर्व कुत्ते को निवाला बनाने की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed