फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सीनियर बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ अरविंद ने जीती

सीनियर बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ अरविंद ने जीती

Wed, 12 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
सीनियर बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ अरविंद ने जीती
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्रीय एथलीट प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ एमएम इंटर कॉलेज के अरविंद ने जीती। जबकि सीनियर बालिका वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ गांधी विद्यालय की सोनम ने जीती।
विज्ञापन

एमएम इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को आयोजित क्षेत्रीय एथलीट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर ने किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रभारी राजेश कुमार गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 5000 मीटर दौड़ हुई। बालकों की 100 मीटर दौड़ सब जूनियर में सुमित प्रथम, मुर्तजा द्वितीय, जूनियर वर्ग में जैन इंटर कॉलेज का छात्र रोहिल प्रथम और एमएम इंटर कॉलेज का छात्र अजय द्वितीय, सीनियर वर्ग में जैन इंटर कॉलेज का छात्र अभिषेक रावत प्रथम और एमएम इंटर कॉलेज का छात्र पंकज कुमार द्वितीय रहा।
विज्ञापन

200 मीटर बालक वर्ग सब जूनियर दौड़ में जैन इंटर कॉलेज का मोहित प्रथम और गौरव द्वितीय, जूनियर वर्ग दौड़ में एमएम इंटर कॉलेज का छात्र अजय प्रथम और सुहेल द्वितीय, सीनियर वर्ग दौड़ में गांधी विद्यालय का अरुण धामा प्रथम और जैन इंटर कॉलेज का वसीम अकरम द्वितीय रहा। जबकि 400 मीटर बालक वर्ग जूनियर दौड़ में जैन इंटर कॉलेज का नवीन प्रथम और गांधी विद्यालय का छात्र कामिल अंसारी द्वितीय, सीनियर वर्ग दौड़ में गांधी विद्यालय का तरुण धामा प्रथम और एमएम इंटर कॉलेज का कपिल कुमार द्वितीय रहा। 800 मीटर जूनियर दौड़ में जैन इंटर कॉलेज का सिद्धांत तोमर प्रथम और सचिन कुमार द्वितीय रहा। 5000 मीटर सीनियर वर्ग बालक दौड़ में एमएम इंटर कॉलेज का अरविंद कुमार प्रथम और सूरज द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में जैन इंटर कॉलेज की छात्रा तेजस्वी प्रथम और जैन इंटर कॉलेज की सोमी द्वितीय, सीनियर वर्ग में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की आस्था प्रथम और गांधी इंटर कॉलेज की शैली द्वितीय, 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में जैन कॉलेज की तेजस्वी प्रथम और गांधी इंटर कॉलेज की तनु द्वितीय, सीनियर वर्ग में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की सोनम प्रथम और शैली द्वितीय, 400 मीटर जूनियर वर्ग बालिका दौड़ में गांधी विद्यालय की ज्योति प्रथम और तनु द्वितीय, सीनियर वर्ग में गांधी विद्यालय की सोनम प्रथम और अंजली द्वितीय रही।

इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रभारी राजेश गौड़, समरकांत क्रीड़ा प्रभारी, शिक्षक सुरेंद्र शर्मा, पन्ना लाल भारती, दिनेश कुमार शर्मा, नीरज वत्स, राकेश कुमार, श्रवण कुमार, हरिदत्त शर्मा, देवदत्त शर्मा, गौरव प्रियांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed