फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बांउड्रीबाल का निर्माण, पीलीभीत-बरेली हाईवे तीन घंटे जाम

बांउड्रीबाल का निर्माण, पीलीभीत-बरेली हाईवे तीन घंटे जाम

Thu, 26 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बांउड्रीबाल का निर्माण, पीलीभीत-बरेली हाईवे तीन घंटे जाम
खबर में यह आना है कि कब तक निमार्ण होगा
विज्ञापन


25पीबीटीपी-14,15

देवहा पुल पर निर्माण, पीलीभीत-बरेली हाईवे तीन घंटे जाम
देवहा पुल की बाउंड्रीवाल निर्माण के चलते हुई समस्या, पैदल निकला भी हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। देवहा पुल की निर्माणधीन बाउंड्रीवाल के चक्कर में बुधवार सुबह पीलीभीत-बरेली हाईवे तीन घंटे जाम की गिरफ्त में रहा। इस दौरान कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। बस सवार यात्रियों को उतरकर कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा तो कई लोग जाम देख वापस लौट गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस जाम से निजात दिला सकी।
पिछले कई दिनों से देवहा नदी पुल की बाउंड्रीवाल के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चलते पुल पर अक्सर जाम लगता है, लेकिन बुधवार को लगने वाले जाम की वजह से हर कोई परेशान दिखा। पीलीभीत-बरेली हाईवे पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइनें लगने की सूचना पर सुनगढ़ी थानाध्यक्ष मो. कासिम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन जाम के हालात बिगड़ते देख उनके भी हाथ पांव फूल गए। मौके पर टीएसआई खीम सिंह भी ट्रैफिक पुलिस के साथ पहुंचे और जाम खुलवाने में लग गए। पुल के दोनों तरफ करीब आठ किलोमीटर तक जाम लगा था। जाम के कारण बसों के पहिए घंटों तक एक ही जगह पर थमे रहे। पुलिस की मशक्कत के बाद किसी तरह वाहनों का रेंगना शुरू हुआ तो पुल पार करते ही एक बार फिर वाहनों के पहिए थम गए। पैदल निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया। जाम का असर हाईवे के अलावा शहर के ईदगाह चौराहे व मंडी तक रहा। यहां भी छोटे बड़ी वाहनों की लाइनें लगी रहीं। वन वे ट्रैफिक का संचालन कर करीब सवा तीन घंटे पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर जाम से मुक्ति मिली और वाहन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो पाए। थानाध्यक्ष सुनगढ़ी मो. कासिम ने बताया कि देवहा पुल की बाउंड्रीवाल के निर्माण के चक्कर में जाम लगा था। कुछ ही समय में जाम के हालात सामान्य हो गए।
विज्ञापन

-----------
भोले के भक्त भी रहे परेशान
असम चौराहे के पास पूरनपुर रोड पर भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने पहुंचे हजारों भक्त भी जाम में फंसकर रहे गए। कई किलोमीटर तक उनको पैदल चलना पड़ा। भक्तों की भीड़ के चलते वाहन भी रोड पर रेंगते नजर आए। बुधवार को यहां भोले बाबा के सत्संग का आखिरी दिन था। जिस कारण दूर दराज से लोग यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रूट डायवर्जन कर निकाले वाहन
हाईवे पर वाहनों की कतारें लगने की सूचना मिलते ही निजी वाहनों के साथ-साथ रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन कर दिया गया। बरेली जाने वाले वाहनों को बरखेड़ा होते हुए निकाला गया तो वहीं बरेली से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से डायर्वट कर दिया गया। कुछ वाहन जहानाबाद होते हुए भी निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed