फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तहसीलदार ने रामलीला मैदान का मुआयना किया

तहसीलदार ने रामलीला मैदान का मुआयना किया

Fri, 20 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने रामलीला मैदान का मुआयना किया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान की चारदीवारी का मुआयना किया। उन्होंने रामलीला मैदान से होकर किसानों के खेतों में जाने वाले रास्ते के बंद होने को लेकर किसानों से वार्ता की। उन्होंने किसानों को नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

खेकड़ा नगर में काठा मार्ग पर सीएचसी के समीप स्थित रामलीला मैदान की चारदीवारी का कार्य खेकड़ा नगर पालिका करा रही है। चारदीवारी होने से मोहल्ला अहिरान के करीब एक दर्जन किसानों के खेतों में जाने का मार्ग बंद हो रहा है। इसको लेकर किसानों ने जिलाधिकारी के समक्ष आवाज उठाई । बृहस्पतिवार को तहसीलदार खेकड़ा यदुवंश कुमार ने रामलीला मैदान का मुआयना किया। मुआयने के दौरान वहां पर पहुंचे तहसीलदार को किसानों ने कहा कि यह सरकारी जमीन है। रास्ता देने से किसी का व्यक्तिगत नुकसान नहीं है, जनहित में किसानों को मार्ग मिलना चाहिए। तहसीलदार ने किसानों के सभी तथ्यों को सुना और उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed