फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   स्टेडियम रोड पर अभियान चलाकर हटाए गए खोखे व फड़

स्टेडियम रोड पर अभियान चलाकर हटाए गए खोखे व फड़

Fri, 12 Jan 2018 07:57 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम रोड पर अभियान चलाकर हटाए गए खोखे व फड़
12 पीबीटीपी 20, 34, 35
विज्ञापन


स्टेडियम रोड पर अभियान चलाकर हटाए गए खोखे व फड़

क्रासर...
अधिशासी अधिकारी व सीओ सिटी के नेतृत्व में चला अभियान
आज भी जारी रहेगा अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शहर के स्टेडियम को नो पार्किंग जोन बनाने को पालिका प्रशासन द्वारा शुक्रवार को अभियान चलाकर सड़क के दोनों तरफ पटरियों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। हालांकि पालिका प्रशासन द्वारा दी गई चेतावनी के बाद अधिकतर खोखा व फड़ वालों ने अभियान चलने से पहले ही खुद सामान समेट लिया। शेष बचे खोखो आदि को जेसीबी मशीन से हटाकर सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस की मौजूदगी के चलते कोई भी अतिक्रमणकारी विरोध करने का साहस नहीं कर सका। अभियान शनिवार को भी जारी रहेगा।
डीएम शीतल वर्मा ने स्टेडियम रोड को अतिक्रमण मुक्त कर नोपार्किंग जोन बनाने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर एक दिन पूर्व स्टेडियम पर गौहनिया चौराहे की ओर से अभियान चलाकर होर्डिंग हटवाएं गए। साथ ही खोखा व फड़ वालों को शुक्रवार सुबह तक अपना सामान हटाने की चेतावनी दी गई थी। होर्डिंग हटाने को लेकर होर्डिंग ठेकेदार के प्रतिनधियों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। जिस पर अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अभियान डीएम के निर्देश पर चलने की जानकारी देते हुए अभियान जारी रखा। इधर शुक्रवार को भी अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह व सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस बार होर्डिंग के साथ खोखा फड़ वाले भी निशाने पर रहे। हालांकि एक दिन पूर्व दी गई चेतावनी के चलते सड़क के दोनों तरफ कब्जा जमाए बैठे अधिकाशं खोखा व फड़ वालों ने अपना सामान स्वत: ही समेट लिया। कुछेक खोखे व फड़ वालों ने अपना सामान नहीं हटाया। जिस पर उन्हें जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। पालिका कर्मचारियों द्वारा सामान को जब्त कर लिया गया। इधर पुलिस की मौजूदगी के चलते कोई भी अतिक्रमणकारी अभियान का विरोध करने का साहस नहीं जुटा सका। शुक्रवार देर शाम तक आधे स्टेडियम रोड तक अभियान चलाया गया। पालिका प्रशासन के मुताबिक शनिवार को भी स्टेडियम रोड पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

00
रोड से नौ फिट की दूरी पर लगेंगे होर्डिंग
स्टेडियम रोड पर चले अभियान के दौरान होर्डिंग हटाने को लेकर एक दिन पूर्व होर्डिंग ठेकेदार के प्रतिनिधियों व ईओ सुरेंद्रप्रताप सिंह के बीच नोकझोंक हो गई थी। प्रतिनिधियों के मुताबिक होर्डिंग हटाने से उन्हें खासा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा, लेकिन ईओ ने अभियान डीएम के निर्देश पर चलने की जानकारी देते हुए अभियान को जारी रखा। इधर ईओ ने बताया कि अब स्टेडियम रोड पर लगने वाले होर्डिंग तीन फिट पटरी व उसके छह फिट पीछे जाकर लगाए जाएंगे। इससे आगे यदि होर्डिंग लगाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वर्जन:
जिलाधिकारी के निर्देश पर स्टेडियम रोड पर अभियान चलाया जा रहा है। चेतावनी के चलते अधिकांश खोखा फड़ वालों ने अपना सामान स्वयं ही हटा लिया। कुछ खोखे आदि हटाए गए हैं। अभियान शनिवार को भी जारी रखा जाएगा।
सुरेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed