{"_id":"5a4544b34f1c1b4c528bc3be","slug":"81514489011-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
बृहस्पतिवार को सैनिक बाल एकेडमी विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष प्रधानाचार्य सहेंद्र धामा एवं डीपीएस स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता सिंघन ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। इसमें प्रथम दिन सौ मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम, अक्षय द्वितीय और आकाश तृतीय, दो सौ मीटर दौड़ में हाशिम प्रथम, समीर द्वितीय और साहिल तृतीय, चार सौ मीटर दौड़ में योगेश प्रथम, अक्षित शर्मा द्वितीय और बाशिद तृतीय, आठ सौ मीटर छात्रा वर्ग दौड़ में रिया शर्मा प्रथम, वैशाली द्वितीय एवं निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा छात्रा अंशिका, रितिका, पलक, निधि, कशिश, शैली, तमन्ना आदि ने भी अपनी खेल प्रतिभा के दौड़ में दम दिखाया। इस दौरान सहेंद्र धामा, अभिलेष गुप्ता, सचिन धामा, सुुनीता सिंघल, कविता सिंह, पूजा, रीनू, सारिका, मीनाक्षी, बबली, मोनिका, सपना, अजय पंवार, आशा आदि रहे। प्रतियोगिता में सैनिक बाल विद्यालय, डीपीएस कान्वेंट स्कूल, सिटी क्राउन एवं पीपीएस स्कूल के छात्र, छात्राओं ने भाग लिया।