फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   समागम में सतों ने गुरु के बताए रास्ते पर चलने की दी सलाह

समागम में सतों ने गुरु के बताए रास्ते पर चलने की दी सलाह

Fri, 24 Nov 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
समागम में सतों ने गुरु के बताए रास्ते पर चलने की दी सलाह
सतसंग - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा नानकसर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन उमड़ी संगत
विज्ञापन

अमरिया।
सिख धर्म के 9वें गुरु तेगबहादुर सिंह जी के शहीदी पर्व और बाबा सरदारा सिंह की चौथी सालाना बरसी पर चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन हुए समागम में दूर दराज से आए संत महापुरुषों ने प्रवचन कर संगत को निहाल किया। लंगर में भी बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया।

क्षेत्र के गुरुद्वारा नानकसर बढ़ापुरा भैंसहा में तीन दिन पूर्व गुरु तेगबहादुर सिंह जी के शहीदी पर्व और बाबा सरदारा सिंह की बरसी धार्मिक कार्यक्रम शुरू किए गए थे। इधर कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा परिसर में सजे पंडाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश के बाद दीवान प्रारंभ किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा लंगर साहिब हुजूर साहिब महाराष्ट्र के संत बाबा नरेंद्र सिंह और बाबा संतोख सिंह हर्याणा वालों ने गुरु तेगबहादुर सिंह जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और संगत को गुरु के बताए रास्ते पर चलने की सलाह दी। गुरुद्वारा नानकसर बढ़ापुरा के जत्थेदार बाबा मोहन सिंह ने देश की तरक्की के लिए अरदास कराई। कथा वाचक बाबा कमलजीत सिंह, अमृतसर से हुजूरी रागी जत्था बाबा लखवीर सिंह के अलावा तरनतारन पंजाब के बाबा चंदन सिंह कविश्री जत्थे ने भी गुरु की महिमा का बखान किया। इस मौके पर बाबा पाल सिंह, सर्वजीत सिंह, सतनाम सिंह, सुखदेव सिंह, चतरजीत सिंह, कुलवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed