फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ौ बजे की उपस्थिति का विरोध करेंगे कर्मचारी

ौ बजे की उपस्थिति का विरोध करेंगे कर्मचारी

Wed, 05 Jul 2017 07:11 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
ौ बजे की उपस्थिति का विरोध करेंगे कर्मचारी
पीलीभीत। योगी सरकार द्वारा डीएम, एसपी सहित सभी अधिकारियों को सुबह नौ बजे से कार्यालय में उपस्थित होने का कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विरोध करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आज नेहरू पार्क में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सक्सेना एवं संप्रेक्षक अशोक कुमार ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर छह जुलाई को प्रदेश व्यापी आंदोलन के निर्देश मिले हैं। इसके क्रम में संयुक्त कर्मचारी परिषद एवं इसके घटक दलों के कर्मचारी बृहस्पतिवार को शाम 5.30 बजे नेहरू पार्क में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि डीएम, एसपी सहित तमाम अधिकारियों के सुबह नौ बजे आने के चलते कर्मचारियों को भी नौ बजे आना पड़ता है। नौ बजे कार्यालय खुलने की प्रक्रिया नियमत: गलत है। प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाकर इसका विरोध किया जाएगा। इसके पहले चरण के तहत बृहस्पतिवार को धरना प्रर्दशन कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed