फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सड़क खोदकर भूल गए जिम्मेदार, कैसे गुजरे लोग

सड़क खोदकर भूल गए जिम्मेदार, कैसे गुजरे लोग

Sun, 21 Apr 2019 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
सड़क खोदकर भूल गए जिम्मेदार, कैसे गुजरे लोग
पीलीभीत। शासन की मंशा चाहे जो भी हो, लेकिन सरकारी मशीनरी अपने मनमर्जी के मुताबिक कार्य करती है। इसका सीधा उदाहरण शहर के घन्नईताल क्षेत्र में पुलिया निर्माण के लिए सड़क को तो खोद दिया गया लेकिन दो माह बीतने के बाद भी उसका निर्माण नहीं कराया जा सका। जिसके चलते स्थानीय बाशिंदों को निकलने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक जर्जर सड़कों के अलावा नालों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते अधिकतर जगहों पर कार्य के नाम पर औपचारिकताएं ही नजर आई। इधर, शहर के नौगवां चौराहा के निकट घन्नईताल क्षेत्र है। यहां सड़क के किनारे दोनों ओर नाले भी है। बरसात के दौरान पानी भर जाने की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से पुलिया निर्माण के लिए करीब दो माह पूर्व इस सड़क से जुड़ने वाली संपर्क सड़क को खोद दिया गया। यह कहा गया कि जल्द ही पुलिया का निर्माण कर सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा, लेकिन शुरूआत से ही कार्य की गति धीमी नजर आई। नतीजा यह निकला कि दो माह बीतने के बाद भी पुलिया का निर्माण नहीं हो सका। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों को नौगवां चौराहा की ओर से गुजरा पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed