फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आयुर्वेद डॉक्टरों ने दिए टिप्स, कहा गंभीर रोगों का आसान इलाज

आयुर्वेद डॉक्टरों ने दिए टिप्स, कहा गंभीर रोगों का आसान इलाज

Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद डॉक्टरों ने दिए टिप्स, कहा गंभीर रोगों का आसान इलाज
पीलीभीत। आरोग्य भारती की ओर से सोमवार को ललित हरि राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में रोग निदान विभाग के सहयोग से एक सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें जनसामान्य से आयुर्वेद उपचार के प्रति जागरूक करने के साथ ही गंभीर बीमारियों के उपचार के तरीके बताए गए। गुड़गांव से डॉ. अभिषेक गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद में बिना ऑपरेशन के भी कई गंभीर बीमारियों का उपचार संभव है। यहीं वजह है कि आयुर्वेद के प्रति लोगों की रुचि बढ़ने लगी है। डॉ. मोहम्मद शाहिद ने कहा कि आयुर्वेद में सभी तरीके के रोगों का इलाज है, वैदिक आयुर्वेद की सभी दवाएं नीम, तुलसी, हल्दी आदि जड़ी बूटियों से बनाई जाती है। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने रोग बचाव के तरीके और रोग उत्पन्न होने से पूर्व शरीर पर रोगों का आक्रमण होने से बचाव के तरीके और अरोग्य निरोग्य में अंतर बताया। रोग निदान विभाग के डॉ. अतुल वार्ष्णेय ने कहा कि आयुर्वेद की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी क्योंकि इसमें सभी तरह के रोगों को पूरी तरह से इलाज होता है। यह न सिर्फ दर्द को खत्म करते हैं बल्कि स्थायी इलाज आयुर्वेद में ही संभव है। इसके साथ निरो स्ट्रीट एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed